अगर आप अच्छी सेहत चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। बुरे वक्त में भी आपको हंसते रहना चाहिए जिससे आप मानसिक तनाव और चिंता का शिकार ना हों। हंसते रहने से कितना भी बुरा वक्त हो वो भी जल्दी खत्म हो जाता है। जोक्स और चुटकुले लोगों की हंसने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिनको पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।
एक बुजुर्ग अपनी पुरानी मारुति से जा रहे थे..
कि एक BMW को जरा सी खरोंच लग गयी।
BMW में से चार लम्बे चौड़े सरदार निकले
और वृद्ध व्यक्ति की पिटाई की नौबत आ गयी।
तभी बुजुर्ग ने कहा कि आप चार हैं
और मैं अकेला, ये तो ना-इंसाफी है
उन चारों सरदारों में जो सबसे बड़ा था,
वो बोला, सुरजिते और अमार्जिते तुम अंकल की तरफ हो जाओ।
बुजुर्ग बोला, “पर हम तो तीन हैं और आप दो ”
तो उन मे से सुरजिते बोला-
कोई बात नहीं अंकल जी आप घर जाओ, इन दोनों से हम निपटते हैं!