हंसने से हमारा मन और शरीर स्वस्थ रहता है। हमें हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम दिन में समय निकालकर कभी भी हंस सकते हैं। हंसने की वजह से इंसान मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकता है। आपको हंसाने के लिए हम हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी हंसाने वाले चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
एक खूबसूरत लड़की को होटल में उदास बैठा देख गोलू बोला...
गोलू लड़की के सामने रखी कोल्ड ड्रिंक पीते हुए बोला- ऐसे उदास क्यों बैठी हो?
लड़की बोली- आज का दिन बहुत बुरा है।
सुबह ब्यॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया।
रास्ते में कार खराब हो गई।
ऑफिस पहुंची तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया।
अब सुसाइड के लिए कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाया था, वो भी तूने पी ली।
यह सुन गोलू बेहोश...