फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: प्रेमी- कल मिलने क्यों नहीं आई? प्रेमिका ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Mon, 03 Jul 2023 05:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : amar ujala
Today Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि काम की दबाव की वजह से लोग तनाव का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको तनाव से दूर रहना है, तो हर दिन हंसने की आदत डाल लीजिए। आप नीचे दिए गए जोक्स को पढ़कर भी हंस सकते हैं। 

शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए। 
सदमे में पति
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : iStock
प्रेमी- कल मिलने क्यों नहीं आई? 
प्रेमिका- क्योंकि कल हमारे घर ब्यूटीफुल ट्रैजिडी थी।
प्रेमी- ब्यूटीफुल ट्रैजिडी का मतलब? 
प्रेमिका- सुंदरकांड प्रेमी ने पकड़ लिया सिर
 
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : iStock
टीचर ने पूछा- क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए..?
छात्र- क्योंकि पता नहीं परीक्षा में किसके पीछे बैठना पड़ जाए।
टीचर बेहोश

Viral Jokes: संता ने बंता से मांगा उधार, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी
 

4 of 5
Jokes - फोटो : iStock
चिंटू-पिंटू ने हाॅस्टल से भागने का प्लान बनाया,
चिंटू- कल जैसे ही गेट खुलेगा हम चौकीदार को पकड़ कर मार देंगे और भाग जायेंगे,
पिंटू-हां आइडिया अच्छा है, अगले दिन सुबह दोनों जैसे ही भाग कर गेट के पास गए,
देखा- गेट खुला था चौकीदार गायब था
चिंटू- अरे यार ये चौकीदार कहां गया, अगर वो होता तो हम प्लान के मुताबिक
आज भाग सकते थे, दूसरा कोई नहीं यार चलो कल ट्राइ करते हैं।

Viral Jokes: संता ने बंता से मांगा उधार, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jokes - फोटो : iStock
परीक्षा में सवाल आया था.... चैलेंज किसे कहते हैं...? 
पप्पू ने पूरा पेपर खाली छोड़ दिया और आखिरी पेज पर लिखा- 
अगर हिम्मत है तो पास करके दिखाओ...! 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें