फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी ने अपने पति को अनोखे अंदाज में किया चुप, चुटकुले पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 14 Jan 2024 12:04 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Viral Funny: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के लिए तनाव और अवसाद जैसी समस्या बेहद आम बात है। अगर आप भी कुछ इस तरह की मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो आपको अपना ख्याल रखने की बेहद जरूरत है। अगर आप दुनियाभर की टेंशन को थोड़ी देर के लिए किनारे कर अपने लिए कुछ समय निकालते हैं, तो आपको इससे काफी आराम मिल सकता है। हंसना-मुस्कुराना हमारी मानसिक सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप इन सब परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपने अपने आस-पास का माहौल खुशनुमा बनाए रखना चाहिए। इसलिए हम आपके लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिससे आपको मदद मिल सकती है।

पत्नी ने अपने पति को अनोखे अंदाज में किया चुप
पति पत्नी में लड़ाई हो रही थी, तभी पत्नी ने पति को यह कहकर चुप करा दिया
कि ज्यादा होशियार मत बनो,जितना दिमाग तुम्हारे पास है,
उतना तो मेरा हमेशा खराब रहता है...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गार्ड की नौकरी के लिए इंटरव्यू चल रहा था।
इंटरव्यू में एक कैंडिडेट से सवाल पूछा गया- तुम्हें अंग्रेजी आती है ना? 
गार्ड का जवाब- क्यों, चोर इंग्लैंड से आएंगे क्या?
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गोलू अपनी बीवी को डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल लेकर गया
गोलू ने नर्स से बोला- बच्चा होने के बाद सीधे मत बताना 
नर्स- मतलब?
गोलू- लड़का हो तो टमाटर बोलना और लड़की हो तो कहना प्याज
इत्तेफाक से गोलू की बीवी के जुड़वा बच्चे हुए एक लड़का एक लड़की।
नर्स कन्फ्यूज होकर बोली- बधाई हो सलाद हुआ है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नियां बहुत समझदार होती हैं।
दूसरों के सामने अपने पति को कभी सीधे बेवकूफ नहीं बोलती हैं,
बल्कि घुमाकर कहती हैं...अरे इनको तो कुछ पता ही नहीं है।
बहुत सीधे-सादे हैं दुनियादारी की समझ ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गोलू- मां मेरे सारे खिलौने जल्दी से बिस्तर के नीचे छिपो दो... 
गोलू की मां- ऐसा क्यों? 
गोलू- क्योंकि मेरा दोस्त चिंकू आने वाला है।
गोलू की मां- क्या वो तेरे सारे खिलौने चुरा लेगा?
गोलू- नहीं मां, वह अपने सारे खिलौने पहचान लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें