फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब पत्नी को पति ले गया लॉन्ग ड्राइव पर, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Mon, 17 Apr 2023 02:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Funny Jokes - फोटो : amar ujala
Today Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरे जीवन में हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव दूर रहता है। हंसी एक ऐसी दवा है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। हंसाने में जोक्स और चुटकुले मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए सोशल मीडिया पर कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद जरूर हंसेंगे। 

मास्टर जी- पप्पू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...?
पप्पू- सर वो गुजर गए...!
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें...?
पप्पू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे...!
मास्टर जी- अच्छा, फिर...?
पप्पू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना...
मास्टर जी- अच्छा फिर...?
पप्पू-  फिर क्या अचानक लाइट चली गई और
तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!
विज्ञापन

2 of 5
Funny Jokes - फोटो : iStock
पत्नी- हम कहां जा रहे हैं? 
पति- लॉन्ग ड्राइव पर.. 
पत्नी- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया? 
पति- मुझे भी अभी-अभी पता चला, जब ब्रेक फेल हो गए!
 
विज्ञापन

3 of 5
Funny Jokes - फोटो : iStock
सेल्समैन- सर कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्या...?
पप्पू- नहीं हम कॉकरोच को इतना लाड़-प्यार नहीं करते..!
आज पाउडर लगा देंगे तो कल हो सकता है परफ्यूम मांगे...!!!
सेल्समैन बेहोश...

Funny Jokes: जीजा- तुम्हें फेसबुक चलाना आता है? साली का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
Funny Jokes - फोटो : iStock
कंजूस महिला दुकानदार से- ऐसा साबुन दो जो कम घिसे
और नहाने के बाद चेहरे पे लाली लाए...
दुकानदार नौकर से- मैडम को एक ईंट का टुकड़ा दे दो...!

Jija Sali Jokes: जीजा-साली के वायरल चुटकुले पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए वायरल जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny Jokes - फोटो : iStock
लड़का लड़की होटल में गए...
वेटर- मैम आप क्या लेंगी….?
लड़की- मिर्च वाला घेवर..!!
वेटर- क्या...?
लड़की- बोला न मिर्च वाला घेवर...!!
वेटर (हैरानी से)- क्या...?
लड़का- अरे भाई गांव की है, तू टेंशन मत ले…
पिज्जा मांग रही है….!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें