Viral Chutkule in Hindi: इंसान की सेहत के लिए हंसना बहुत जरुरी है। इंसान को सुबह और शाम हंसना चाहिए जिससे शरीर और मन दोनों खुश रहता है। मानसिक तनाव और चिंता से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए खुश रहना बहुत जरूरी है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते है आपके साथ हंसने और हंसाने का सिलसिला।
पति ने पत्नी को मैसेज किया- आज रात डिनर पर मेरे साथ कुछ दोस्त आ रहे हैं, अच्छा सा खाना बनाना...!
पत्नी का कोई जवाब नहीं आया...!
फिर पति ने दूसरा मैसेज किया- मेरी सैलरी ज्यादा हो गई है, अगले महीने तुम्हें सोने की अंगूठी लाकर दूंगा...!
पत्नी ने रिप्लाई किया- ओ माय गॉड, सच्ची...!
पति- नहीं, वो तो मैं चेक कर रहा था कि मेरा पहला मैसेज मिला या नहीं,
वरना तुम बोलोगी मुझे तो मैसेज मिला ही नहीं...!