फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब लड़के ने दोस्त से कहा- यार, मुझे उस लड़की से बचाओ, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 14 Apr 2022 10:55 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
 Today Funny Jokes in Hindi: हंसते रहने से इंसान तरोताजा महसूस करता है और मन प्रसन्न रहता है। हम सभी को हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

गोलू- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much" 
महिला- तू चिंटू बोल रहा है न? 
गोलू- अरे वाह, मेरी आवाज से ही पहचान लिया... 
महिला- तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न 
गोलू- चौंककर हां, बिलकुल सही 
महिला- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है? 
गोलू- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गई है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू 
महिला- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं, 
गोलू- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है।
तू घर आ फिर बताती हूं तुझे...
विज्ञापन

2 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay

लड़का: यार, मुझे उस लड़की से बचाओ
दोस्त: क्यों? 
लड़का: जब से मैंने कह दिया है दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा, ये बावली ‘चाकू’ लेके पीछे पड़ गई है। 
विज्ञापन

3 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी घर बैठा DVD देख रहा था, तभी वो जोर-जोर से चीखने लगा... 
नहीं... नहीं... घोड़े पर से मत उतर... पागल मत उतर.. ये एक चाल है, यहां जाल बिछा है। कुत्ते की मौत मरेगा बेवकूफ।
पत्नी (किचन से)- कौन सी फिल्म देख रहे हो।
आदमी- हमारी शादी की DVD

4 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी रूठकर-तुम मेरा जरा भी ध्यान नहीं रखते
पति- अरे एक तुम ही तो हो, जो मेरे इस घर को स्वर्ग बना सकती हो
पत्नी- सचमुच डार्लिंग...कैसे ?
पति- मायके जाकर।
विज्ञापन

5 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
दो प्रेमियों ने सुसाइड की प्लानिंग की। 
12345 बोलकर लड़का कूद गया और लड़की ने आंखें बंद करके मुंह फेर लिया
लड़के ने हवा में पैराशूट खोला और जोर से बोला.. 
मुझे पता था चुड़ैल तू नहीं कूदेगी!!!! 
विज्ञापन

6 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
इतिहास के टीचर ने छात्र से पूछा- बताओ अकबर का जन्म कब हुआ...??
जवाब सुनते ही टीचर बेहोश हो गया, सर,, मैं तो स्कूल में पढ़ने आता हूं...
डिलेवरी थोड़े ही करवाता फिरता हूं...!
विज्ञापन

7 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी: आपने कल बहुत अधिक शराब पी रखी थी...
पति: नही कुछ ज्यादा नही पी थी।
पत्नी: फिर क्यों आप नल के पास बैठकर नल को बोल रहे थे... 'रो मत सब ठीक हो जाएगा'
विज्ञापन

8 of 8
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay

राह चलते कटप्पा के मिलने पर पप्पू ने पूछा
पप्पू- कटप्पा, पगले ...तुमने बाहुबली को आखिर क्यों मारा ??
कटप्पा- यम्मा नल्ला, निम्मडा..साळगुन्ना अन्ना. कोण्णल्लो कुडड्डा...
थेल्लमी...मारपिंडा नेरुल्ला विकाना मुदक्कळ येल्ले...
अंड वेंकटा नारकूंडा भुम्मले..म्चा...उणु कास्था चेन्नै यल्ला ...
पप्पू - oohhooooo...ये बात थी... फिर तो सही किया तुमने।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें