फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जज- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? पप्पू ने दिया गजब का जवाब

Thu, 13 Jul 2023 03:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : amar ujala
Today Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं मानसिक तनाव से दूर रहते हैं और स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

संता ने अपनी पत्नी को बैंक की लाइन में खड़ा करवा दिया और खुद ऑफिस चला गया

शाम को जब वापस आया तो पत्नी बोली- धूप में खड़े-खड़े दो बजे बैंक के दरवाजे में घुसी

तीन बजे कैशियर के सामने पहुंची,

मुझे खड़ा कर वो चाय पीने चला गया।

आधे घंटे बाद आया और कंप्यूटर पर बैठ कर बोला- सॉरी मैम पैसे नहीं हैं।

आपकी कसम मुंह मिर्ची खाये जैसा हो गया, मेरे तो तन-बदन में आग-सी लग गई, सारे दिन रोई परेशान हुई।

घर का सारा काम छोड़ कर भूखी-प्यासी इतनी देर खड़ी-खड़ी पांव तोड़े

और आखिर में यह जवाब, पैसे नहीं हैं!

संता गुस्सा करता हुआ बोला और तुम पागलों जैसी यूं ही आ गई?

उनका कुछ नहीं कर पाई?

मुझ पर तो आज तक 15 बेलन तोड़ चुकी हो

कम से कम एक बेलन उन पर तोड़ आती, उनको भी तो कुछ मालूम पड़ता।

पत्नी बहुत ही धीरज से बोली बेलन तो आज एक और टूटेगा!

पैसा बैंक में था, तुम्हारे खाते में नहीं था।
 
विज्ञापन

2 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
जज- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? 
पप्पू- सर, हवालदार साहब ने कहा था, जमानत चाहिए, तो जेब गर्म कर, मैंने माचिस जला दी।
 
विज्ञापन

3 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
डॉक्टर भाभी और देवर आपस में बात कर रहे थे
भाभी (डॉक्टर)- देवर जी, आप खाना कहां खाते हो?
देवर- भाभी मैं तो रोज बाहर खाना खाता हूं।
भाभी (डॉक्टर)- अरे, देवर जी ऐसा मत किया करो।
देवर- अच्छा ठीक है भाभी जी, आज से मैं पैक करा के घर लाकर खाया करूंगा।

Hindi Jokes: पत्नी ने पति से कहा- तुम बहुत स्वार्थी हो, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
2 बच्चों की मां तीसरी शादी कर रही थी,
फेरों के टाइम एक बच्चा रोने लगा
मां का जवाब सुनकर दूल्हा बेहोश हो गया
मां बोली चुप हो जा नहीं तो अगली बार नहीं लाऊंगी..

Funny Jokes: एक मच्छर परेशान बैठा था, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
रमेश- भाई ये बता I am going का मतलब क्या होता है? 
सुरेश- मैं जा रहा हूं।
रमेश- अरे! मैं 20 लोगों से पूछ चूका हूं, सब चले जाने की बात करते हैं लेकिन जवाब नहीं बताते
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें