फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: लड़की- सुन जानू, गूगल मेल होता है या फीमेल, लड़के ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Sun, 12 May 2024 01:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
Today Funny Jokes: हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। आपको हंसाने के लिए हम कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला...

एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया,
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स...
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है...
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए खड़ा था..
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल,
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है...
फिर भयानक सन्नाटा...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
लड़की- सुन जानू, गूगल मेल होता है या फीमेल... 
लड़का- बेबी फीमेल होता है... 
लड़की- क्यों..
लड़का- क्योंकि अपना सेंटेन्स पूरा होने से पहले ही वो उसका सजेशन देना शुरू कर देता है...
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा - काश तुम शक्कर होती,
कभी तो मीठा बोलती...
पत्नी- काश तुम अदरक होते, कसम से... जी भर के कूटती...!!!
पत्नी का जवाब सुन कर पति बेहोश

हिंदी जोक्स: साली- जीजा जी अच्छे पति की पहचान कैसे होती है? जीजा ने दिया मजेदार जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
बेटा (पापा से)- कार की चाबी दो, कॉलेज जाना है फंक्शन है।
पापा- क्यों?
बेटा- 10 लाख की गाड़ी में जाऊंगा तो शान बढ़ेगी।
पापा- ये ले 10 रुपए, 30 लाख की बस में जायेगा, तो ज्यादा शान बढ़ेगी।

चुटकुले: पंडित- हमारा इलाज इतना महंगा, बनिये का सस्ता क्यों? डॉक्टर का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
संता- गुरुजी मुझे बताइए कि मैं कैसे अपने अंदर की कमियां ढूंढू ?
गुरुजी - बेटा...बहुत आसान है शादी कर लो।
संता- उससे क्या होगा ?
गुरुजी- तुम्हारी पत्नी न केवल तुम्हारी बल्कि तुम्हारे पूरे खानदान की कमियां इतनी बार गिनवाएगी कि तुम्हें याद हो जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें