फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: ससुर ने हालचाल पूछने के लिए किया दामाद को फोन, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Sat, 19 Jul 2025 11:31 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है।

विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes in Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....

ससुर ने हालचाल पूछने के लिए किया दामाद को फोन किया
ससुर- क्या कर रहे हो दामाद जी
दामाद- सहन....
विज्ञापन

2 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
गोलू (सुरेश से)- जिस दिन घरवालों से नाराज होकर खाना पीना छोड़ता हूं
उसी दिन घरवाले मटर-पनीर बना लेते हैं....

पप्पू ऑपरेशन के लिए एक डॉक्टर के पास गया और वहां रखी
फूलों की माला को देखकर बोला- ये फूलों की खुशबूदार माला किस के लिए है?
डॉक्टर- ये मेरे जीवन का पहला ऑपरेशन है, सफल हुआ तो मेरे लिए
नहीं तो तुम्हारे लिए.....
विज्ञापन

3 of 5
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड- मैं शादी के बाद तुम्हारे सारे दुख-दर्द बांट लूंगी
बॉयफ्रेंड- पर मैं दुखी कहां हूं
गर्लफ्रेंड- मैं शादी के बाद की बात कर रही हूं.....


Chutkule In Hindi: चोरी करने को लेकर चोर ने पुलिस से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
गधा (कुत्ते से)- यार मेरा मालिक मुझे बहुत पीटता है
कुत्ता- तुम भाग क्यों नहीं जाते फिर?
गधा- क्या बताऊं यार, मालिक की खूबसूरत लड़की जब पढ़ाई नहीं करती,
तो वो कहता है कि 'तेरी शादी किसी गधे से कर दूंगा'
बस इसी उम्मीद में रुका हुआ हूं......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सास-बहू जोक्स - फोटो : freepik
गांव की नई नवेली बहू ने पहली बार मक्खन निकालने के लिए दही को मथा
मक्खन निकलने पर वह अपनी सास से बोली-
मांजी, दही में से मक्खन निकल आया है, कहां रखूं?
सास- बहू ये नाम (मक्खन) कभी मत लेना, ये तेरे ससुर का नाम है
और ससुर का नाम नहीं लिया करते
बहू- ठीक है, मांजी
अगले दिन मक्खन निकला तो बहू ने पूछा- 
मांजी दही में से ससुर जी निकल आए हैं, कहां रखूं......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें