फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब पप्पू ने बताया तोंद कम करने का अनोखा तरीका, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 31 Mar 2022 11:17 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
हंसी को हमें अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। आजकल की भागमभाग जिदंगी में हंसी एक ऐसी दवा है जो कई बीमारियों से इंसान को बचा सकती है। काम के बढ़ते दवाब की वजह से लोग जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जा रहे हैं। अगर हमें मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो सुबह और हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। ऐसा जरूरी नहीं है कि आप सुबह और शाम ही हंसे। आपको जब भी समय मिले आप हंस सकते हैं। आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो काॅमेडी फिल्म, काॅमेडी धारावाहिक देखकर या जोक्स पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं।

पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं।

दूसरी- क्या बताऊं बहन.. 2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।

पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा? 

दूसरी- तब (2021 )भी कोविड था, और शादी के लिए केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।

 अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती?
विज्ञापन

2 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
गप्पू- यार पेट कम करने का कोई तरीका बताओ

पप्पू- फोटो छाती तक ही खिंचाया कर...

गप्पू- सच में ...जिंदगी में ऐसे दोस्त जिनके पास नहीं हैं...उनका जीवन व्यर्थ है...
विज्ञापन

3 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

एक अंकल ने पप्पू से पूछा - पढ़ाई कैसी चल रही है...? 

पप्पू ने जवाब दिया - अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं, 

बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं, 

चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!!!

4 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
रामू (डॉक्टर से)- डॉक्टर साहब, जब मैं सोता हूं तो सपने में बंदर फुटबॉल खेलते हुए दिखाई देते हैं।

डॉक्टर- तुम ये गोली रात को खाना खाने के बाद और सोने से पहले खा लेना।

रामू- कल से खाऊंगा क्योंकि आज तो फाइनल मैच है।
विज्ञापन

5 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay
लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? 

लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते है ,पर तुम नहीं बदले।

 लड़का- वो कैसे? 

लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो...
विज्ञापन

6 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay

सेठ (नौकर से)- जरा देखना...कितना टाइम हो रहा है? 

नौकर- मुझे टाइम देखना नहीं आता।

 सेठ- अच्छा कोई बात नहीं।ये देखकर बताओ कि बड़ी सुई कहां है और छोटी सुई कहां है? 

नौकर- दोनों सुइयां घड़ी के अंदर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay

सोनू - यार मोनू आज सुबह-सुबह एक बिल्ली ने मेरा रास्ता काट दिया।

मोनू- अच्छा फिर क्या हुआ? 

सोनू- फिर क्या आगे जाकर उस बिल्ली का एक्सीडेंट हो गया। हमसे पंगा लिया..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें