Chutkule in Hindi: हम सभी के लिए हंसना बेहद जरूरी होता है। अगर हम खुशमिजाज रहते हैं, तो हम सेहतमंद रहते हैं। हंसने-हंसाने से मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से हम बच सकते हैं। आजकल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर हम हंसते रहते हैं, तो हमारे आस-पास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिनको पढ़ने के बाद आप हंसी नहीं रुकेगी।
संता एक डॉक्टर के पास गया और उस से पूछा
संता- डॉक्टर साहब, घर जाकर चेक करने की क्या फीस है?
डॉक्टर ने कुछ सोचा और बोला- 300 रुपए।
संता- ठीक है, तो चलिए।
इतना सुनते ही डॉक्टर ने अपनी बाइक निकाली और संता के साथ उसके घर जा पहुंचा।
वहां पहुंच कर डॉक्टर ने पूछा- मरीज किधर है?
संता- अरे मरीज वरीज कोई नहीं है पागल, टैक्सी वाला 500 रुपए मांग रहा था और तू 300 में ले आया!