फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: ये वायरल जोक्स पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Mon, 13 Jun 2022 08:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
Latest Chutukule: इंसान के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हंसी एक प्राकृतिक योग है। हंसने से हमारी मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है जिससे हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर रहता है। हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। चलिए हंसने और हंसाने के सफर पर...

शाम को बाजार में भीड़ थी

इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......

बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....

मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......

पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....

पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....

पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....

पत्नी- नहीं दूंगी

पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं

पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी

पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं..
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay

डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
मरीज- जी, मंदिर चला जाता हूं...
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
मरीज- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, 
फिर उन लोगों को देखता रहता हूं...
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

एक लड़का भागते हुए लड़की के पास आया और 
बोला- मैं तुमसे दोस्ती करना चाहता हूं...
लड़की- तो हमारी दुश्मनी कब थी भैया?

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

चिंटू- लड़कों को उस समय सबसे ज्यादा गुस्सा आता है।
जब ऑटो में 2 लड़कियों के बीच में लड़का बैठा हो
तब तीसरी लड़की के आने से
ऑटो वाला बोले भाई तू आगे आजा।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- अजी तुम गोवा जा रहे हो तो मुझे अपने साथ क्यों नहीं ले जाते ?
पति- अरे पगली, कोई होटल जाता है तो टिफिन साथ ले जाता है क्या ?
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

मॉल में बिस्कुट चोरी करते हुए एक खूबसूरत महिला पकड़ी गई और फिर...
जज- तुमने बिस्कुट का एक पैकेट चुराया, जिसमें 30 बिस्कुट थे,
इसके लिए तुम्हें 30 दिनों की सजा सुनाई जाती है
महिला का पति बोला- जज साहब, सूजी का पैकेट भी चुराया है।
जज बेहोश...कितनी सजा दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Wife ने एक बोर्ड देखा
बनारसी साड़ी 10/-
नायलॉन 8/-
कॉटन 5/-
Wife खुश हो के अपने हस्बैंड से- मुझे Rs..500 दो, में 50 साड़ी खरीदुंगी।
Husband- अरी ओ बीरबल की मां, press करने वाले की दुकान है वो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें