Jokes: हंसना-हंसाना हमारे सुखद जिंदगी का जरूरी हिस्सा है, रोज खूब खुलकर हंसिए। अगर आप हंसते रहेंगे तो कई सारी परेशानियों का एहसास भी नहीं होगा, जीवन में सकारात्मकता का संचार होगा और समस्याएं कैसे आएंगी और चली जाएंगी आपको पता भी नहीं चलेगा। हंसने से मन प्रसन्न रहता है, काम करने की ऊर्जा बनी रहती है साथ ही ये शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ रखने के लिए भी बहुत आवश्यक है। जोक्स-चुटकुले इसमें आपकी बड़ी मदद कर सकते हैं। तो हम लेकर आए हैं आपके लिए कुछ शानदार जोक्स जो आपके चेहरे पर हंसी ला देंगे और कुछ पल के लिए ही सही आप परेशानियों को भूल जाएंगे।
शादी के बाद पहली बार बहू रसोई में गई और रेसिपी बुक में पढ़कर खाना बना रही थी।
सास ने फ्रिज खोला तो देखकर चौंक गई और पूछा- ये मन्दिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहू- बुक में लिखा है, सब चीजों का मिश्रण कर लें और एक घंटा फ्रिज में रखें।