फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: टीचर- कल होमवर्क नहीं किया तो मुर्गा बना दूंगी, पप्पू ने दिया गजब का जवाब

Mon, 24 Jun 2024 05:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes: दिनभर के काम से खाली होने के बाद हमें मन को तरोताजा रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इससे हमारी दिनभर की थकान दूर हो जाती है। हंसने हमारा मन खुश रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप जरूर हंसेंगे।

पति- दिन भर सोती रहती हो 
पत्नी- अब मैं आराम भी ना करूं 
पति- उठो, चाय बना दो जल्दी से 
पत्नी - खुद बना लो ना 
पति- मेरे सर में तेज दर्द है 
पत्नी - हां, तो मेरे भी गले में दर्द है 
पति- ठीक है तुम मेरा सर दबा दो और मैं तुम्हारा गला दबा देता हूं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
टीचर- कल होमवर्क नही किया तो मुर्गा बना दूंगी।
पप्पू- मैम मुर्गा तो मैं नही खाता, मटर पनीर बना लेना...
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
सोनू  का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...!
सोनू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...!
सोनू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...!
सोनू  रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!

Jokes: औरत से यमराज- चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकंगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
कंजूस आदमी पंडित जी को कम पैसे देते हुए... 
कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए... 
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी... 
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो ''भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा'।

Hindi Jokes: पप्पू- मेरे पास अनार है, चकरी है और फुलझड़ी है, तुम्हारे पास क्या है? गप्पू ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
डॉक्टर मरीज से- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे?
मरीज- साहब मैं तो बहुत गरीब आदमी हूं कब्र खोदता हूं......
आपकी फ्री में खोद दूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें