फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: टीचर- तुम्हारा फ्रेंड और तुम्हारी गर्लफ्रेंड डूब रहे हों, तो किसको बचाओगे? संता ने दिया गजब का जवाब

Sun, 05 May 2024 02:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Teacher Student Jokes: वर्तमान समय में काम के बढ़ते दबाव के कारण लोग तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसकी वजह से लोगों को कई तरह की बीमारियां अपना शिकार बना रही हैं। इसलिए हम सभी को हर दिन खुलकर हंसना बेहद जरूरी है। हंसी हमारे जीवन में खुशियां लाती हैं।  हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें भी पढ़कर आप हंस सकते हैं।

80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं। 
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
टीचर- संता, बताओ अगर तुम्हारा बेस्ट फ्रेंड और तुम्हारी गर्लफ्रेंड दोनों डूब रहे हों, तो तुम पहले किसको बचाओगे? 
संता- डूब जाने दूंगा दोनों को... आखिर दोनों एक साथ कर क्या रहे थे।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पत्नी- तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो, जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं।
पति- तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है ऐसी जिंदगी पर।

जोक्स: जज- तुमने पुलिस अधिकारी की जेब में जलती माचिस की तीली क्यों रखी? चोर ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
कंजूस आदमी पंडित जी को कम पैसे देते हुए... 
कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए... 
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी... 
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो ''भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा'।

मजेदार चुटकुले: इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था। 
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? 
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें