फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब पत्नी ने पति से मंगाया नमक, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 30 Oct 2023 10:57 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Jokes: हंसना और मुस्कुराना हर इंसान के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन समय की कमी के कारण लोग हंसी ठिठोली नहीं कर पाते हैं। यही वजह है कि आजकल लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप तनाव और अवसाद जैसी परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं तो आपको अपने लिए थोड़ा समय निकालना होगा। हंसने मुस्कुराने में जोक्स और चुटकुले आपकी मदद करते हैं, इसलिए हम आपके लिए रोज कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आते हैं। हंसने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं।  

पत्नी- जरा किचन से नमक लेते आना...
पति- यहां तो कहीं नमक नहीं है...
पत्नी- तुम तो हो ही कामचोर, एक काम ढंग से नहीं कर सकते, बस बहाने बनाते रहते हो...
जिंदगी में कुछ तो काम करो. मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेगा...
इसलिए पहले ही ले आई थी।
अब कोई बताए इसमें पति की कहां गलती है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पड़ोसी- और बेटा पढ़ाई कैसी चल रही है?
पप्पू- बस अंकल चलते-चलते बहुत दूर चली गई है मुझसे...
पड़ोसी- बेहोश!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड- सुनो, मेरी स्किन बहुत ऑयली हो गई है…बताओ, मैं क्या करूं?
बॉयफ्रेंड- ये लो विम बार, ये पूरी चिकनाई हटा देगा…

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिता (बेटे से)- आज के टेस्ट में तुम्हारे कितने नंबर आए ?
टप्पू- पप्पू से 20 नंबर कम।
पिता- अच्छा पप्पू के कितने नंबर आए ?
टप्पू- 20 नंबर। 
फिर क्या था दे थप्पड़.. दे थप्पड़...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़की नई-नई इंग्लिश सीख रही थी…
लड़की- जानू plz apple my new number…
लड़का- confused... क्या…?
लड़की- मेरा नंबर apple कर लो ना जल्दी
लड़का- अरे पर apple तो सेब होता है…!
लड़की- जानू मैं भी तो ये ही कह रही हूं कि मेरा नया नंबर 'सेब' कर लो…
लड़का बेहोश...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें