फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब सपने में अमेरिका चला गया चिंटू, स्कूल में टीचर ने किया सवाल

Fri, 16 Aug 2024 12:44 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हर इंसान का हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप नियमित रूप से हर दिन सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आ हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.. 

पत्नी पति से- उठो जी , नाश्ता बनाने जाओ. पति उठा और सीधा बाहर जाने लगा।
पत्नी - कहां जा रहे हो?
पति - वकील के पास तुमसे तलाक लेने,
थोड़ी देर बाद पति वापस घर आया और सब्जी काटने लगा,
पत्नी - क्या हुआ ?
पति - कुछ नहीं वकील साहब बर्तन साफ कर रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
टीचर- चिंटू तुम कल स्कूल क्यों नहीं आए?
चिंटू- सर , कल मैं सपने में अमेरिका चला गया था।
टीचर- ठीक है, पिन्टू तुम क्यों नहीं आए?
पिन्टू- सर, मैं चिंटू को एयरपोर्ट छोड़ने गया था।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
एक बच्चे ने अपनी मां से कहा- मां मैं इतना बड़ा 
कब हो जाऊंगा कि आपसे बिना पूछे कहीं भी जा सकूं?
मां ने भी दिल छू लेने वाला जवाब दिया- 
बेटा इतने बड़े तो तेरे पापा भी नहीं हुए आजतक!

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
सिट्टू – यार मैं घरवालों से बहुत परेशान हूं।
बिट्टू- क्यों?
सिट्टू – अरे मेरे घरवालों को घड़ी में टाइम देखना तक नहीं आता।
बिट्टू- मतलब?
सिट्टू – सुबह-सुबह मुझे जल्दी उठाते हैं और 
कहते हैं -“उठ जा देख कितना टाइम हो गया”।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
अंकल - बेटा क्या करते हो?
पिंटू - अंकल मैं ‘बाबू’ हूं
अंकल - वाह, तुम क्लर्क हो?
पिंटू - नहीं अंकल मैं ‘बाबू’ हूं
अंकल - अबे तू है क्या?
पिंटू - अरे अंकल, मैं ‘बाबू’ हूं आपकी बेटी का,
आपकी बेटी मुझे हमेशा कहती है - ‘मेरा बाबू’
अंकल बेहोश!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें