फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुटकुले: टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो? छात्र ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Tue, 29 Sep 2026 07:32 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

चुटकुले: हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर जोर-जोर से हंसिए।
 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चुटकुले: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर जोर-जोर से हंसिए।

हाई स्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियां आपस में बातें कर रही थीं।
पहली लड़की- मेरे पापा ने कहा है कि इस बार अगर एग्जाम में फेल हुई तो तेरी शादी कर दूंगा
दूसरी लड़की- तो तुमने कितनी तैयारी की है?
पहली लड़की- बस रिसेप्शन की ड्रेस लेनी बाकी है!
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
छात्र- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है...
पहला कारण- डर से
दूसरा कारण- शौक से और, बिना वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड ने बाॅयफ्रेंड को तमाचा मार दिया... 
बाॅयफ्रेंड तिलमिला उठा और पूछा - मैंने क्या गलती की...? 
गर्लफ्रेंड बोली - तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!

हिंदी जोक्स: मरीज- साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है? डॉक्टर की बात सुनकर हो गया बेहोश
 

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
रवि- जानू, तुम दिन पर दिन खूबसूरत होती जा रही हो।
पत्नी (खुश होकर)- ओ.. थैक्यू।
रवि- हां सच में, तुम्हें देखकर रोटियां भी जलने लगी हैं।

फनी जोक्स: साला- मोहब्बत शादी से पहले करनी चाहिए या शादी के बाद? जीजा का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
गप्पू- सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करो।
पप्पू- क्यों? 
गप्पू- तुमने सुना नहीं है, जहर ही जहर को मारता है। 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें