फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: अध्यापक- चांद पर दूसरा कदम रखने वाले व्यक्ति का नाम बताओ? विद्यार्थी ने दिया गजब का जवाब

Tue, 26 Sep 2023 12:28 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes In Hindi: हंसना हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर इंसान हंसता-मुस्कुराता रहता है, तो वह बड़ी से बड़ी परेशानियों को भी आसानी से पार कर लेता है। हंसने से इंसान के अंदर सकारात्मकता आती है, जिससे हिम्मत बनी रहती है। ऐसे में लोग बड़ी से बड़ी बीमारियों से भी पीछा छुड़ा लेते हैं। यही वजह है कि लोगों को हर दिन अपने लिए थोड़ा समय निकाल कर हंसने की सलाह दी जाती है। हंसने के लिए जोक्स और चुटकुले आपकी मदद कर सकते हैं। यही वजह है कि हम आपके लिए हम दिन कुछ चटपटे और मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकें। साथ ही अपने आस पास के लोगों को भी हंसा सकें। तो बिना देर किए आइए शुरू करते हैं...

सुरेश- तेरे घर से हमेशा हंसने की आवाज आती है,
इतनी खुशी का राज क्या है?
रमेश- मेरी बीवी मुझे जूते मारती है,
लग जाये तो वो हंसती है,
नहीं लगे तो मैं हंसता हूं।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पहला बच्चा- कल मैंने रॉकेट छोड़ा
तो सीधा सूरज से जा टकराया !
दूसरा बच्चा- क्या बात कर रहा है ?
फिर क्या हुआ ?
पहला बच्चा- फिर क्या ?
मेरी पिटाई हुई …
दूसरा बच्चा- किसने मारा ?
पहला बच्चा- सूरज की मम्मी ने …
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिताजी- बेटा, मेरे लिए 1 गिलास पानी लाना,
पहला लड़का- नहीं लाऊंगा,
दूसरा लड़का- रहने दो पापा, ये तो है ही बद्द्तमीज
आप खुद ले लो, और मेरे लिए भी 1 गिलास ले आना।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
अध्यापक- चांद पर पहला कदम रखने वाले व्यक्ति का नाम बताओ ?
विद्यार्थी- नील आर्मस्ट्रोंग.
अध्यापक- शाबाश … और दूसरा कदम किसने रखा था ?
विद्यार्थी- दूसरा भी उसी ने रखा होगा … आखिर वो लंगड़ा तो था नहीं !!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दुकानदार- मैडम क्यों परेशान हो?
लड़की- मेरे मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहा है देखना!
दुकानदार- मैडम यह तो खराब मौसम की वजह से है!
लड़की- यह लो ₹500 नया मौसम डाल दो ना।
दुकानदार बेहोश!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें