अगर दिन भर की भागदौड़, टेंशन और जिम्मेदारियों ने दिमाग का “नेटवर्क स्लो” कर दिया है, तो अब रीस्टार्ट का टाइम आ गया है। जिंदगी वैसे ही कम उलझी हुई नहीं है, ऊपर से बिना हंसे दिन निकल जाए तो लगता है कुछ मिस हो गया। हंसी वो फ्री थेरेपी है, जिसके लिए न डॉक्टर की पर्ची चाहिए और न जेब ढीली करनी पड़ती है। बस दो मिनट निकालिए, चेहरे की मसल्स ढीली छोड़िए और ठहाके लगाने की तैयारी कर लीजिए।
तो अगर मूड ऑफ है, दिमाग भारी लग रहा है या बस यूं ही कुछ मजेदार पढ़ने का मन है, तो समझ लीजिए आप बिल्कुल सही जगह आ गए हैं। आगे आपको ऐसे जोक्स और चुटकुले मिलने वाले हैं, जो चेहरे पर मुस्कान से लेकर जोरदार ठहाके तक सब कुछ गारंटी के साथ देंगे। तैयार हो जाइए हंसते-हंसते पेट पकड़ने के लिए, क्योंकि अब शुरू होने वाला है हंसी का फुल डोज।
पापा ने अपने बेटे से कहा- जा मेरे लिए एकत ग्लास पानी ले आ
बड़ा बेटा पापा से- मुझे आलस आ रहे हैं थोड़ी देर बाद लाऊंगा
इतने में छोटा बेटा अपने पापा से बोलता है, " पापा बड़े भय्या तो हैं ही बेशर्म, आप खुद ही उठकर पानी ले लीजिए और एक ग्लास मेरे लिए भी ले आना।
पिता अभी तक सदमे में हैं।