फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: वाइफ ने ऊंगली के इशारे से हसबैंड को बुलाया, पति ने फिर जो किया सुनकर आ जाएगी हंसी

Fri, 19 Dec 2025 01:17 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Latest Jokes: हम आपके लिए लेकर आए हैं मजेदार, हल्के-फुल्के और देसी तड़के वाले जोक्स और चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। ये जोक्स ऐसे हैं जो दोस्तों के साथ शेयर करने लायक भी हैं और अकेले पढ़कर मूड फ्रेश करने के लिए भी परफेक्ट हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हिंदी चुटकुले - फोटो : freepik
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में अगर सबसे सस्ती, आसान और असरदार दवा कोई है, तो वो है हंसी। हंसना सिर्फ मूड अच्छा करने का तरीका नहीं, बल्कि दिमाग और दिल दोनों को हल्का करने का जरिया है। जब जिम्मेदारियों का बोझ, काम का प्रेशर और रोजमर्रा की टेंशन सिर पर चढ़ने लगे, तब एक अच्छा सा जोक पूरे दिन की थकान उतार सकता है। यही वजह है कि जोक्स और चुटकुले हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं मजेदार, हल्के-फुल्के और देसी तड़के वाले जोक्स और चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। ये जोक्स ऐसे हैं जो दोस्तों के साथ शेयर करने लायक भी हैं और अकेले पढ़कर मूड फ्रेश करने के लिए भी परफेक्ट हैं। तो थोड़ी देर के लिए सब काम छोड़िए, मोबाइल साइड में रखिए और हंसी की इस छोटी सी दुनिया में खो जाइए। क्योंकि हंसते रहना भी जिंदगी जीने का एक जरूरी तरीका है।

लड़का – आज मैं अपने दोस्तों को बहुत याद कर रहा हूं
लड़की – अरे सोना बेबी, मैं हूं तो तुम्हारे पास, मैं आपके दोस्तों की कमी पूरी करूंगी
लड़का – सच्ची?
लड़की – हां शोना
लड़का – चल फिर आज का मूवी का टिकट तू ले लिओ, मेरे पास पैसे नहीं है आज
विज्ञापन

2 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
पत्नी – खिड़की पर परदे लगवा दो, नया पड़ोसी मुझे देखने की कोशिश करता है
पति – एक बार उसे ठीक से देख लेने दो, वो खुद ही परदे लगवा लेगा
पति तीन दिन से गायब है
विज्ञापन

3 of 5
फनी वायरल जोक्स - फोटो : Freepik
सुबह-सुबह पत्नी ने कहा- जल्दी से न्यूजपेपर दो
पति- तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और तुम न्यूजपेपर मांग रही हो, यह लो मेरा टैबलेट
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा
अब पति कोमा से बाहर है।

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
वाइफ ने ऊंगली के इशारे से हसबैंड को बुलाया
हसबैंड – बोलो क्या काम है?
वाइफ – कुछ नहीं, बस अपनी ऊंगली की ताकत चेक कर रही थी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
लड़की अपने दोस्त को अपनी मम्मी से मिलवाने ले गई
दूसरे दिन
लड़की- मेरी मां को तुम बहुत पसंद आए
लड़का- चल पगली, कुछ भी हो,  मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा
मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं।

एक दोस्त अपनी दूसरी दोस्त से- तुझे पता है 24 साल तक मेरे कोई औलाद नहीं हुई।
दूसरी दोस्त- हे भगवान...फिर तूने क्या किया
पहली दोस्त- फिर मेरे घर वालों ने मेरी शादी कर दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें