फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: टीचर- कल मैं सूरज पर लैक्चर देने जा रही हूं, क्लास मिस मत करना, पप्पू ने दिया हंसाने वाला जवाब

Sat, 24 Dec 2022 02:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन सरकारात्मक सोचता है और प्रसन्न रहते हैं। इसके साथ ही आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं। आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि काम के बढ़ते दबाव की वजह लोग तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पत्नी के जन्मदिन पर पति ने पूछा- तुम्हे क्या गिफ्ट चाहिए...?
पत्नी की इच्छा नयी कार लेने की थी, उसने
घुमा-फिराकर कहा - मुझे ऐसी चीज लेकर दो,
जिस पर मेरे सवार होते ही वो दो सेकेंड में 0 से 80 पर पहुंच जाए...!
शाम को ही पति ने उसे वजन करने वाला कांटा लाकर दे दिया...!
अब घर में युद्ध जैसा माहौल है...!
 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- कल मैं सूरज पर लेक्चर देने जा रही हूं, कोई भी क्लास मिस मत करना।
पप्पू- लेकिन मैं नहीं आ पाऊंगा मैम।
टीचर- क्यों?
पप्पू- मेरी मम्मी इतनी दूर जाने नहीं देगी।
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा- आज भी लौकी की सब्जी, मैं होटल जा रहा हूं खाना खाने...!
पिता- मेरे जूते कहां हैं...? ला तो जरा...!
बेटा- पापा मैं तो मजाक कर रहा था, वैसे भी लौकी की सब्जी 
स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है...!
पिता- हरामखोर ज्यादा ज्ञान मत झाड़...जूते ला चुपचाप, मैं भी तेरे साथ चलूंगा...!
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी को उसका ससुर जूते मार रहा था...!
राहगीर- क्यों मार रहे हो इसको...? 
ससुर- मैंने  इसको अस्पताल से व्हाट्सएप किया कि 'तुम  बाप बन गए हो' 
और इसने उसको भी 50 लोगों को फॉरवर्ड कर दिया...!

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- मुझे बीवी से तलाक चाहिए, वो बर्तन फेंक कर मुझे मारती है...!
जज- अभी से या पहले से...? 
पति- पहले से...
जज- तो अब तलाक क्यों मांग रहे हो...? 
पति- क्योंकि अब उसका निशाना पक्का हो गया है....!

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- बताओ तुम्हारा होमवर्क कहां है? संता ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मरीज- डॉक्टर साहब, चेकअप करवाना है...? 
डॉक्टर- क्या समस्या है...? 
मरीज- दो-चार दिन से लीवर में दर्द हो रहा है...! 
डॉक्टर- शराब पीते हो...? 
मरीज- हां, पर छोटा पैग ही बनाना, अभी मूड नहीं है...!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
महिला- मुझे मेरे पूर्व पति से फिर से शादी करनी है।
वकील- अभी आठ दिन पहले ही तो आपका तलाक़ करवाया है।
फिर क्यों!!
महिला- वो तलाक़ के बाद बहुत खुश दिख रहे हैं और मैं ये बर्दाश्त नहीं कर सकती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें