फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: टीचर- दुनिया में कितने देश हैं? चिंटू का जवाब सुनकर हंसते-हंसते पेट में हो जाएगा दर्द

Mon, 08 Jan 2024 12:29 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Viral Chutkule: आजकल की भागमभाग जिंदगी में हर किसी के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसकी वजह से हमारा मन प्रसन्न रहता है और घर में खुशहाली रहती है। अगर घर में खुशहाली रहती है, तो परिवार के सदस्य तनाव मुक्त रहते हैं। इसलिए हम सभी को घर में बैठकर हंसी-मजाक करना चाहिए। इसके साथ ही नियमित रूप से जोर-जोर से हंसना चाहिए। हंसने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक सकते। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

दांत का डॉक्टर- आपका दांत निकालना पड़ेगा क्योंकि ये सड़ चुका है.
राजू- हां तो कितने पैसे लगेंगे ?
दांत का डॉक्टर- बस 500 रुपये लगेंगे.
राजू- 50 रुपये ले लो और थोड़ा ढीला कर दो मैं खुद ही निकाल लूंगा।
राजू की बात सुनकर डॉक्टर अपना सिर पीटने लगा।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर ने चिंटू से पूछा- अच्छा ये बताओ कि दुनिया में कितने देश हैं?
चिंटू- अरे मैम आप भी ये कैसी बात कर रही हैं।
दुनिया में तो बस एक ही देश है, हमारा देश भारत बाकी तो सब विदेश हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू स्कूल जाते हुए बहुत रो रहा था।
पापा- चुप हो जा, शेर के बच्चे रोते नहीं हैं।
चिंटू- चुप होते ही.. ठीक है तो शेर के बच्चे स्कूल भी नहीं जाते हैं।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- इतने दिन स्कूल क्यों नहीं आए?
बंकू- मुझे बर्ड फ्लू हो गया था।
टीचर- क्या कहा?
यह बीमारी तो पक्षियों को होती है।
बंकू- आपने इंसान समझा ही कब?
रोज़ तो मुर्गा बनाती हैं।
बंकू की बात सुनकर टीचर की हंसी छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
आज तो चमत्कार हो गया मोनू...
गोलू- क्या हुआ?
मोलू- खीर का कटोरा मुंह से लगाया तो दूध पेट में और चावल कटोरी में ही रह गए।
गोलू- ऐसा हुआ कैसे ?
मोलू- जल्दी-जल्दी में मैं मास्क उतारना ही भूल गया!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें