फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: टीटू की बात सुनकर लॉटरी वाले ने पीट लिया सिर, पढ़िए लोटपोट करने वाले चुटकुले

Thu, 23 May 2024 12:08 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Majedar Hindi Jokes: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम जोर जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि वह किसी भी समय भी हंस सकता है।  जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। 

चिंटू- पिंटू के फनी जोक्स
चिंटू- दुनिया में दो तरह के नेटवर्क ही सबसे तेज हैं।
पिंटू - कौन-कौन से?
चिंटू- एक ईमेल और दूसरा फीमेल, एक मिनट में इधर की बात उधर पहुंचा देती हैं।
चिंटू की ये बात उसकी पत्नी सुन रही थी।
फिर क्या चार दिन तक चिंटू एक ही पैर से चल रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
टीचर - 4 और 4 कितने होते हैं?
गोलू- 10 होते हैं।
टीचर - 8 होते हैं।
नालायक
गोलू- हम दिलदार घर से हैं 2 मैंने अपने खुद के भी डाले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
टीटू की बात सुनकर लॉटरीवाले ने पीट लिया सिर!
टीटू की दो करोड़ की लॉटरी निकली लॉटरीवाला- आपको टैक्स काटकर 1.75 करोड़ मिलेंगे
टीटू- ये गलत बात है, मुझे पूरे 2 करोड़ दो नहीं तो मेरे टिकट के 100 रुपये वापस करो।

4 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
टीचर - 10 नंबर के एक प्रश्न का जवाब दो छात्र : सर प्रश्न पूछो..
टीचर - बताओ सबसे ज्यादा नकल कहां होती है?
छात्र - सर, व्हाट्सएप पर
टीचर - शाबाश, लो 10 में 10 नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पति- पत्नी के चुटकुले
पति पत्नी से - आज ऐसा चाय बनाओ जिसे 
पीने के बाद मन झूम उठे और तन नाचने लगे।
पत्नी पति से - हमारे यहां भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें