फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: टीचर- न्यूटन का नियम बताओ? स्टूडेंट ने दिया गजब का जवाब

Mon, 09 Oct 2023 01:05 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Viral Jokes in Hindi: आज कल काम की दबाव की वजह से इंसान कम उम्र में ही मानसिक तनाव का शिकार हो रहा है। अगर आपको मानसिक तनाव से बचना है, तो सुबह और शाम को हंसना शुरू कर दीजिए। योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान की हंसने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi)  लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

एक औरत थाली लेकर मंदिर जा रही थी।
अचानक एक आदमी आता है और बोलता है
आदमी- बहन जी पिंकी आपकी ही बेटी हैं ना ?
औरत- हां तो
आदमी- आपको पता है आपकी बेटी कॉलेज जाने के बहाने कहां जाती है
औरत- मेरे को क्या? आदमी लेकिन वो तो आपकी बेटी है
औरत तो फिर तेरे को क्या!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक खूबसूरत लड़की को सड़क पर तड़पता देख चिंटू बोला...
चिंटू- कितना हसीन चेहरा, कितनी प्यारी आंखें...
तभी दूर खड़ी लड़की की सहेली बोली-अरे ओ, दिलवाले की औलाद...
रील बना रही है...तेरी प्रेम कहानी नहीं...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
12 साल बाद वो जेल से छूटा
मैले कुचैले कपड़ों में बहुत थका
हुआ घर पहुंचा। घर पहुंचते ही
बीबी चिल्लाई- कहां घूम रहे थे इतनी देर?
आपकी रिहाई तो 2 घंटे पहले ही हो गई थी ना?
वो आदमी वापस जेल चला गया।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं,
लड़की का बाप- कितना कमा लेते हो।
लड़का- 19000 हजार महीना।
लड़की का बाप- 15000 मैं अपनी बेटी को पाकेट मनी देता हूं।
लड़का- वो मिलाके ही बोल रहा हूं अंकल।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- न्यूटन का नियम बताओ? 
स्टूडेंट- सर, पूरी लाइन तो याद नहीं, लास्ट की याद है 
टीचर- चलो लास्ट की ही सुनाओ।
स्टूडेंट- ...और इसे न्यूटन का नियम कहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें