Teacher and Student Funny Jokes: वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के अधिक दवाब की वजह से लोगों के चेहरे की हंसी गायब होती जा रही है। लेकिन सेहत के लिए जितना जरूरी अच्छा खाना होता है, उतना ही जरुरी खुल कर हंसना भी होता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि हर दिन आप कम से कम 5 मिनट तो जरूर खुलकर हंसें। शोध में पाया गया है कि खुलकर हंसने से आपको अच्छी नींद भी आती है। सोशल मीडिया पर हर दिन नए-नए जोक्स वायरल होते रहते हैं, जिन्हें पढ़ने के आपको हंसी आ जाएगी। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक आदमी संडे को डॉक्टर के पास गया
आदमी- डॉक्टर मेरी पत्नी मुझे कुछ समझती ही नहीं
एक कहता हूं तो दो कहती है, हर समय चिड़चिड़ करती रहती है,
मेरी सुनती ही नहीं, क्या आप उसे शांत करने की कोई दवा दे सकते हैं...?
डॉक्टर ने गहरी सांस ली और बोले- अबे ये सब इतना आसान होता तो मैं संडे को भी क्लिनिक खोल कर क्यों बैठता...