Funny Jokes in Hindi: जीवन में मानसिक तनाव को दूर करने के लिए हंसना-मुस्कुराना जरूरी है। आज कल काम के दबाव की वजह से लोग हंसना भूल रहे हैं। लेकिन ऐसे में कई बार जोक्स और चुटकुलें आपको हंसने पर मजबूर कर देते हैं जिससे आपका माइंड और मूड दोनों फ्रेश हो जाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। तो दर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पप्पू ने अखबार में एक आर्टिकल पढ़ा- 'बीवी को कैसे नियंत्रित रखें'
पूरा आर्टिकल एक सांस में पढ़ लिया- सुबह टहलने जाएं, ज्यादा हरी सब्जियां खाएं, क्रोध न करें,
खान पान का विशेष ध्यान रखें, रेगुलर चेक अप करवाएं, वगैरह वगैरह...!
बाद में पप्पू ने फिर से हेडिंग ध्यान से पढ़ा, तो उसका दिमाग खराब हो गया, लिखा था- 'बीपी को कैसे नियंत्रित रखें'