फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: मास्टर जी के सवाल का छात्र ने दिया मजेदार जवाब, हंसने को मजबूर हो जाएंगे आप

Wed, 01 Feb 2023 04:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Teacher and Student Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले हमारी जिंदगी में गर्माहट घोलते हैं। आप इन पढ़कर हंस सकते हैं और दूसरों को भी हंसा सकते हैं। हंसना हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई...! 
बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली- चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है, देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो...! . . 
अब बेचारा बिट्टू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली - सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा...! 
बिट्टू (मन ही मन में) - भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- 10 नंबर के एक प्रश्न का जवाब दो
छात्र- सर प्रश्न पूछो..
टीचर- बताओ सबसे ज्यादा नकल कहां होती है?
छात्र- सर, व्हाट्सएप पर
टीचर- शाबाश, लो 10 में 10 नंबर
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता मेडिकल डॉक्टर के पास गया
संता- डॉक्टर साहब मुझे क्या बीमारी है?
डॉक्टर- लड़कियों का पीछा करना छोड़ दो,
संता- उससे क्या होगा?
डॉक्टर- अगर लड़कियों का पीछा करना नहीं छोड़ोगे, तो जल्दी ही मर जाओगे
संता- लड़कियों का पीछा करने से कोई कैसे मर सकता है?
डॉक्टर- क्योंकि उनमें से एक लड़की मेरी भी है।
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
मोनू-सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करें। 
सोनू- क्यों?
मोनू-  तूने सुना नहीं जहर ही जहर को मारता है।
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
रिश्तेदार- बेटा आगे जिंदगी में क्या करोगे...?
लड़का- कुछ भी करुंगा लेकिन किसी के घर जाकर
उनके बच्चों से ऐसे सवाल नहीं करुंगा।

Jokes Hindi: पत्नी को अपने साथ शिमला क्यों नहीं ले जाता था पति, वजह जानकर हो जाएंगे लोटपोट
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चेन स्नैचिंग वाले महिला के गले से हार खींच कर ले गए...
अगले दिन महिला बहुत ज्यादा दुखी हुई...
हार के लिए नहीं, अखबार वालों ने छाप दिया- वृद्ध महिला के गले से हार छीन भागे चेन स्नैचर...!

Funny Jokes: जीजा-साली के लोटपोट करने वाले चुटकुले , पढ़िए मजेदार जोक्स

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी भागता हुआ पुलिस के पास पहुंचा, और बोला -
मेरे दोस्त के साथ बहुत बड़ा हादसा हो गया...
पुलिस - क्या हुआ तुम्हारे दोस्त के साथ?
आदमी - वो मेरी बीवी के साथ भाग गया...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें