फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: टीचर- बेटा कबूतर पर एक वाक्य बनाओ, पप्पू का जवाब सुनकर हुआ बेहोश

Wed, 30 Nov 2022 03:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। मानसिक तनाव और चिंता से दूर रखने में हंसी बड़ी भूमिका होती है। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसी एक ऐसी दवाब जो कई गंभीर बीमारियों से भी बचाती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक दिन अकबर के सैनिकों ने संता को रात में महल में घूमने के जुर्म में पकड़ लिया।
अकबर- तुम इतनी रात को हमारे महल में क्या कर रहे थे...
संता- कोई जबाव नहीं दे पाता है...
अकबर- सैनिकों इसे बंदी बना लो...
संता चिल्लाते हुए- रहम करों जिल्लेइलाही...रहम करो...मुझे 'बंदी' मत बनाओ 'बंदा' ही रहने दो
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर-  बेटा कबूतर पर एक वाक्य बनाओ… 
स्टूडेंट- शाम को पी हुई दारू कब उतर जाती है… 
पता ही नहीं चलता… 
टीचर अभी तक बेहोश है।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बॉयफ्रेंड- जानू कहां गायब थी 3 घंटे से?
गर्लफ्रेंड- मॉल गई थी बेबी, शॉपिंग करने।
बॉयफ्रेंड- अच्छा जानू, क्या-क्या लिया?
गर्लफ्रेंड- बेबी, एक हेयर बैंड और 45 सेल्फी।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!

Funny Jokes: इंजीनियरिंग के स्टूडेंट का प्लान सुनकर पड़ोसी हुआ बेहोश, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी- बताओ कौन सी ऐसी चीज है, जो खींचने से छोटी होती है...?
पप्पू- सर बीड़ी...!
मास्टर जी- नशेड़ी की औलाद,
तू निकल मेरी क्लास से बाहर...!

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
जीजा- साली जी, मुझे समझदार औरत से शादी करनी चाहिए थी।
साली- अरे जीजा जी, समझदार औरत आपसे कभी शादी नहीं कर सकती।
जीजा जी- बस मुझे यही साबित करना था तुम्हारी दीदी समझदार नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- मेरी तबीयत ठीक नहीं लग रही है...! 
पति- ओह्ह, पर मैं तो तुम्हारे साथ शॉपिंग पर जाने की सोच रहा था...! 
पत्नी- जानू, मैं तो मजाक कर रही थी...! 
पति- मैं भी मजाक ही कर रहा था, अब उठ जाओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें