फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजेदार हिंदी जोक्स: सुरेश ने अपने ससुराल फोन करके ससुर से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Tue, 01 Sep 2026 05:15 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोक्स: काम में व्यस्त होने के कारण लोग अपने लिए हंसने-हंसाने का समय नहीं निकाल पाते हैं। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : Adobe Stock

जोक्स का खजाना: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। इसके लिए आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं।


सुरेश की पत्नी गुस्सा होकर मायके चली जाती है,
वो अपनी ससुराल में फोन करता है,
उधर से ससुर की आवाज आती है-
कितना बार कहा है तुमसे,
अब वो न तुम्हारे घर आएगी
और न तुम्हारा फोन उठाएगी
तो क्यों बार-बार फोन करते हो यहां?
सुरेश- कुछ नहीं बस सुनकर अच्छा लगता है.....


दामाद- उम्र में छोटा होने पर भी ससुराल में दामाद को,
सब आप से क्यों बुलाते हैं? 
ससुर- हमारे देश में आज भी शहीदों का नाम 
बड़े सम्मान से लिया जाता है
दामाद बेहोश.......

विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
डॉक्टर- मैं कुछ दवाइयां लिख देता हूं,
इन्हें खा कर तुम जल्दी ठीक हो जाओगे
लेकिन ये बहुत महंगी हैं,
राजू- मगर डॉक्टर साहब मैं तो गरीब हूं,
मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं
डॉक्टर- अच्छा तो पैसों के अलावा फिर क्या दे सकते हो?
राजू- मैं कब्र खोदने का काम करता हूं,
आपकी कब्र मुफ्त में खोद दूंगा....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पति को टिफिन देते हुए पत्नी ने कहा-
शाम को जल्दी घर आ जाना 
पति रोमांटिक होते हुए बोला-
मेरी याद आ रही है क्या?
पत्नी- ज्यादा रोमांटिक होने की जरुरत नहीं है,
आज शाम को बर्तन धोने की बारी तुम्हारी है इसलिए
याद दिला रही हूं.......


फनी चुटकुले: साली- मैं कितनी सुंदर हूं, जीजा ने दिया गजब का मजेदार जवाब

वायरल फनी जोक्स: सास के साथ गुरुजी का प्रवचन सुनने गई बहू, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
फनी चुटकुले - फोटो : freepik
सेक्रेटरी-  2 दिन की छुट्टी चाहिए थी, सर
बॉस- बाद में देखते है
सेक्रेटरी- शर्ट अच्छी लग रही है आपकी
बॉस- छुट्टी नहीं मिलेगी
सेक्रेटरी- सिर्फ शर्ट अच्छी लग रही है,
मुंह वैसा ही है, कुत्ते जैसा.....



पिंकी से रिंकी- यार मेरा बॉस सबको परेशान करता था
तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में
चुपके से एक चॉकलेट और एक पर्ची डाल दी
पिंकी- ऐसा क्या लिखा था? पर्ची में 
रिंकी- उसमे लिखा था कि, जानू तुम ही खाना
उस पागल औरत को मत देना..... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
मालकिन- आज तुमने रोटी में ज्यादा घी लगा दिया 
नौकरानी- गलती हो गई मालकिन, 
लगता है, गलती से मैंने आपको अपनी रोटी दे दी 
नौकरानी का जवाब सुनकर मालकिन की बोलती बंद हो गई......



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें