फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजेदार चुटकुले: कुत्ता पालने को लेकर दामाद ने ससुर को दिया ऐसा जवाब, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Mon, 21 Sep 2026 06:37 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

चुटकुले: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचने के लिए हर किसी को हंसना चाहिए।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
आज के मजेदार जोक्स: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।  हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं।  




ससुर- ये तुम्हें क्या सूझा की तुमने कुत्ता पाल लिया
दामाद- ताकि लोगों को पता न चल सके कि कौन भौंक रहा है?



ससुर- जब अक्ल बंट रही थी, तब आप कहां थे? 
दामाद- मैं आपकी बेटी के साथ सात 
फेरे ले रहा था.....
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
तलाक के बाद जज ने भरण-पोषण के लिए आदमी को,
आधी सैलरी देने का फैसला दिया,
तो पति लोटपोट होकर हंसने लगा
जज ने आदमी से पूछा- इसमें इतना खुश होने वाली क्या बात है?
पति- पहले पूरी रख लेती थी, कम से कम अब मुझे आधी तो मिलेगी......
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार हिंदी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी
पप्पू- क्या हुआ डॉक्टर साहब,
कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो,
6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो......



फनी जोक्स: पत्नी से झगड़ा कर वकील के पास गया पति, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके


चुटकुले: बैंगन खाने को लेकर साली ने जीजा को दिया ऐसा मजेदार जवाब, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल 

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
लड़के ने साधु बाबा से पूछा मौनव्रत का मतलब
लड़का- बाबा मौनव्रत किसे कहते हैं
साधु- जब हम कई साल नहीं बोलते हैं,
उसे मौनव्रत कहते हैं
लड़का- हम लोग उसे शादी कहते हैं.....



पप्पू को एक साधु बाबा मिले
पप्पू- कैसे हैं बाबाजी?
बाबाजी- हम तो साधु हैं बेटा, हमारा राम जैसे रखता है
हम वैसे ही रहते हैं, तुम तो सुखी हो न बच्चा
पप्पू- हम तो सांसारिक लोग हैं बाबाजी,
हमारी सीता हमें जैसे रखती है, हम वैसे ही रहते हैं......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
वकील ने कटघरे में खड़ी खूबसूरत महिला से पूछा-
परसों रात तुम कहां थीं?
महिला- अपने पड़ोसी के साथ रेस्तरां गई थी
वकील ने दूसरा सवाल पूछा- और कल रात?
महिला- दूसरे पड़ोसी के साथ
वकील- तो फिर आज का क्या प्रोग्राम है?
इतने में दूसरा वकील चिल्लाया- Objection my lord
यह सवाल मैंने पहले ही कर लिया है.....



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें