Majedar Chutkule: सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से हंसना बेहद जरूरी है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार के साथ बैठकर सुख-दुख बांटने का समय नहीं मिलता है। इसकी वजह से लोग खुलकर अपनी बात अपनों से कह नहीं पाते और मानसिक तनाव में रहने लगते हैं। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप हमेशा खुश रहे। जब आप तनाव से दूर रहेंगे, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। ये जोक्स आपको हंसाने में मदद कर सकते हैं।
संता नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था,
इतने में ही एक बहुत ही सुंदर लड़की दुकान में आई
संता बोला- नमस्ते जी, आप बहुत सुंदर हैं
लड़की- शुक्रिया
संता - क्या आज शाम को हम कहीं मिल सकते हैं?
लड़की- जी नहीं, मैं शादीशुदा हूं।
संता - पति से कह देना सहेली से मिलने जा रही हूं।
लड़की- आप खुद कह दो वही इस समय आपके बाल काट रहे हैं।
नाई ने संता को ही गंजा कर डाला।