फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Mon, 02 Oct 2023 05:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Viral Jokes in Hindi: बीते सालों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

शादी के बाद दो दोस्तों की मुलाकात हुई तो एक दूसरे का हाल पूंछने लगे।
पहला- और भाई कैसे गुजर रहा है?
दूसरा- सब खैरियत है। आपस में बहुत ही अंडरस्टैंडिंग है। सुबह दोनों मिलकर नाश्ता बनाते हैं,
फिर बातों बातों में बर्तन धो लेते हैं। प्यार प्यार से मिल बांट कर सारे कपड़े धो लेते हैं।
कभी वह किसी खास डिश की फरमाइश कर देती हैं और कभी मैं अपनी मर्जी से कुछ पका लेता हूं।
मेरी बीबी बहुत सफाई पसंद है, इसलिये घर की साफ सफाई मेरी जिम्मेदारी है।
फिर पहले ने दुसरे से पूछा, आप सुनाओ आपकी कैसे गुजर रही है?
पहला- भाईजान बेइज्जती तो मेरी भी इतनी ही हो रही है जितनी आपकी।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
भगवान- स्वर्ग में स्वागत है
आशा है आप ने अच्छा जीवन बसर किया होगा !!!!
आदमी- वो तो सब ठीक है
जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं.. वाली टीम कौन हैंडल करता है उससे बात करनी है
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जीजा अपनी साली के साथ चैटिंगकर रहा था 
जीजा- वाह तुम तो अपनी बहन से भी ज्यादा सुन्दर हो..
साली- जीजू आप बड़े वो हो..
जीजा- अच्छा ये तो बताओ तुम इतनी सुंदर कैसे हो 
आखिर क्या use करती हो
साली- फोटोशॉप 
जीजा बेहोश 

Viral Jokes: जब सिपाही ने मौका-ए-वारदात से थानेदार को फोन किया, पढ़िए मजेदार जोक्स

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की वाले- हमें लड़का पसंद नहीं..
लड़के वाले -पसंद तो हमें भी नहीं है अब क्या करें घर से निकाल दें?

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- कल क्यों नहीं आया? मिंटू का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा (अपनी मां से)-  मम्मी, आज मेरे दोस्त घर आ रहे हैं। प्लीज मेरे सारे खिलौने आपकी अलमारी में छुपा दो।
मम्मी- क्यों, क्या तुम्हारे सारे दोस्त चोर हैं?
बेटा- नहीं, वे अपनी चीजें पहचान लेंगे!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें