फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: जब संता बंता को बांट रहा था ज्ञान, फिर जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Wed, 31 Jan 2024 11:43 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मजेदार चुटकुले: हर किसी के लिए हंसना बेहद जरूरी है। दिनभर के काम से कम खाली होने पर तो हमें हंसना ही चाहिए। हंसने से आपकी दिनभर की थकान दूर हो जाती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से भी दूर रहते हैं। हंसने से हमें कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को हंसते मुस्कुराते रहने की सलाह देते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इन्हें पढ़कर भी आप खुलकर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड साथ में खाना खा रहे थे...
बॉयफ्रेंड- सुनो जरा...
गर्लफ्रेंड- चुप रहो, खाते टाइम बात नहीं करते हैं।
बॉयफ्रेंड- ठीक है।
गर्लफ्रेंड (खाने के बाद)- अब बोलो।
बॉयफ्रेंड- तुम्हारी प्लेट में कॉकरोच था, अब और बनो मैडम।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
टीचर- मुहावरे का अर्थ बताओ 'सांप की दुम पर पैर रखना' 
स्टूडेंट- पत्नी को मायके जाने से रोकना। 
टीचर समझ नहीं पा रहे हैं कि इतनी गहरी जानकारी इसे कैसे हुई।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता बंता को ज्ञान बांट रहा था...
अगर परीक्षा में पेपर बहुत कठिन हो तो…आंखें बंद करो, 
गहरी सांस लो और जोर से कहो- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है...
इसलिए अगले साल फिर पढ़ेंगे... 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मां- बेटा क्या कर रहे हो?
बेटा- पढ़ रहा हूं मां..
माँ- शाबाश! क्या पढ़ रहे हो?
बेटा- आपकी होने वाली बहु के SMS
दे थप्पड़, दे थप्पड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
उसने मुझसे पूछा, चाहोगे मुझे कब तक?
मैंने भी मुस्कुरा कर कह दिया- मेरी बीवी..को न पता चले तब तक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें