फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: संता-बंता की बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Fri, 10 Nov 2023 02:15 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Viral Jokes: अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमेशा खुश रहना बहुत जरूरी है। हमेशा हंसते मुस्कुराते रहने से हमारे मन से नकारात्मकता दूर चली जाती है, जिससे हमें तनाव से भी छुटकारा मिलता है। हंसना डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए रामबाण साबित हो सकता है। हर दिन खुलकर हंसने से हमारी इम्यूनिटी बेहतर होती है, लेकिन आज कल समय न मिलने की वजह से लोग खुलकर हंस नहीं पाते हैं। ऐसे में लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए जोक्स लाते हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

संता बंता आपस में बात कर रहे थे...
संता- एक लॉजिक मैं आज तक समझ नहीं पाया,
बंता- क्या?
संता- धीरे बोलो दीवारों के भी कान होते हैं। 
मान लो कान होते भी हैं तो जुबान तो नहीं होती ना, सुन भी
लिया तो किसी को कैसे बताएंगे?
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति - तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है 
पत्नी - कौन सा फायदा? 
पति - मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
प्रेमी- बेवफा तूने दिल जला दिया, मेरा दिल जलाकर राख कर दिया
प्रेमिका- तेरी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी, भेज दे राख. बर्तन मांजने के काम आएगी।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिता- बेटा आज तक तूने कोई ऐसा काम किया है, जिससे मेरा सर ऊंचा हो?
बेटा- जी हां पापा एक बार आपके सर के नीचे तकिया रखा था।
पिता जवाब सुन कर अब तक हैरान है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
लड़के वाले- बेटी शर्माओ मत. अगर तुम्हें कुछ पूछना है, तो पूछ सकती हो।
लड़की- अगर आप लोग समोसा नहीं खा रहें हैं तो मैं खा लूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें