Funny Chutkule in Hindi:आज कल की व्यस्त जिंदगी में भी आपको सेहतमंद रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। सेहतमंद रहने के लिए लोगों को हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
संता अपनी पत्नी पिंकी और नवजात बच्चे को अस्पताल से घर लेकर आया।
पिंकी- बच्चे ने गिला कर दिया है इसका डाइपर बदल दो।
संता- अभी मैं बिजी हूं, अगली बार पक्का।
थोड़ी देर बाद जब बच्चे ने फिर गिला किया तो पिंकी ने फिर से संता से कहा….
संता ने मासूमियत से पिंकी की तरफ देखकर कहा- मैंने यह नहीं कहा था कि अगला डाइपर, मैंने तो यह कहा था कि जब अगला बच्चा होगा तब मैं पक्का करूंगा।