Today’s Funny Jokes in Hindi: किसी भी इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छी हवा, अच्छे खानपान के साथ ही हंसी की भी जरूरी होती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक उससे बचे रहते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार जोक्स और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये मजेदार सिलसिला...
संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी। हर बार शादी होते होते टूट जाती।
एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला- पंडित जी कोई उपाय बताएं मेरी शादी नहीं हो रही, हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।