फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: आपकी लड़की में दिमाग नाम की कोई चीज नहीं है, सास ने दामाद को दिया गजब का मजेदार जवाब

Sun, 20 Sep 2026 06:49 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

मजेदार जोक्स: जोक्स माहौल को खुशनुमा बनाने के साथ-साथ तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। 
विज्ञापन
1 of 5
Hindi Jokes - फोटो : Freepik/Amar Ujala
जोक्स का खजाना: बीते वर्षो में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।



दामाद- आपकी लड़की में दिमाग नाम की कोई चीज नहीं है, 
मुझे पहले पता होता तो में ये शादी ही नहीं करता
सास- जब तुम देखने आए थे, तो तुमने सिर्फ हाथ मांगा था
दिमाग की तो कोई बात ही नहीं हुई थी
अब कुछ नहीं हो सकता.....



सास- पता है, औरत मायके जाने के बाद भी 
अपने पति को रोज फोन क्यों करती है?
दामाद- क्यों?
सास- वो ये याद दिलाती है कि अभी 'टाइगर जिंदा है'..... 
विज्ञापन

2 of 5
देवर-भाभी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
देवर- आप बहुत सुंदर हो
भाभी- अच्छा
भाभी- और बताओ देवर जी क्या कर रहे हो?
देवर- पढ़ रहा हूं
भाभी- शाबास, क्या पढ़ रहे हो?
देवर- आपकी होने वाली देवरानी के मैसेज
देवर की बात सुनकर भाभी ने अपना सिर पकड़ लिया......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पलटू- अंकल, मुझे पीएचडी की डिग्री मिल गई है,
अब आप मेरा उधारी वाला खाता निकालो
दुकानदार- अरे बहुत अच्छा,
आज सारा हिसाब चुकता करोगे क्या?
पलटू- नहीं अंकल, बस खाते में मेरे नाम के आगे डॉक्टर लगा दो
दुकानदार ने लट्ठ उठाकर उसको जमकर कूटा.....


मजेदार चुटकुले: पप्पू ने पड़ोसी को बताया अपनी खुशहाल जिंदगी का राज, पढ़कर जोर-जोर से हंसने लगोगे आप


चुटकुले: बैंगन खाने को लेकर साली ने जीजा को दिया ऐसा मजेदार जवाब, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
जीजा-साली जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
एक पढ़े लिखे आदमी की शादी गांव में हो जाती है
एक दिन वह अपनी ससुराल में खाना खा रहा होता है,
तभी एक निवाला उसके गले में अटक गया और 
वो खांसते-खांसते मर गया
साली रोते-रोते बोली- पानी भी नहीं मांग सके, जीजा जी
बेचारे वाटर-वाटर कहते हुए मर गए.......



जीजा- आज मैंने दो कसमें खाई हैं
साली- वो क्या?
जीजा- पहली, किसी पराई लड़की पर नजर नहीं डालूंगा,
दूसरी, किसी भी लड़की को पराई नहीं समझूंगा......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू (गप्पू से)- यार दिनदिहाड़े घर में चोरी हो जाती है
तो सब कहते हैं, मैंने नहीं देखा...मैंने नहीं देखा
गप्पू- फिर 
पप्पू- और जब गर्लफ्रेंड को घर लाओ तो 
पूरा मोहल्ला कहता है, हमने देखा...हमने देखा



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें