फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: चिंटू अपनी सास को डॉक्टर के पास लेकर गया, फिर जो हुआ पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 12 Jan 2026 09:28 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Funny Jokes: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही वह दिल की कई बीमारियों से बचा रहता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Jokes, Chutkule In Hindi: जोक्स और चुटकुले इंसान की जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलने का काम करते हैं। इससे आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा और सकारात्मक बना रहता है। हंसने-मुस्कुराने और खुश रहने से मानसिक तनाव दूर होता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं। 

 
चिंटू अपनी सास को डॉक्टर के पास लेकर गया
डॉक्टर- आपकी सास के दो टेस्ट होने हैं
चिंटू जोर-जोर से रोने लगा
डॉक्टर- क्या हुआ तुम क्यों रो रहे हो?
चिंटू- क्योंकि मेरी सास अनपढ़ है, डॉक्टर साहब.....


सास- खुशनसीब को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
चिंटू- अनमैरिड.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
देवर- भाभी मुझे जिंदगी से बहुत प्यार है, 
उम्र लंबी करने का कोई तरीका बताइए?
भाभी- शादी कर लो तुम
देवर- इससे उम्र लंबी हो जाएगी क्या?
भाभी- नहीं, पर इससे दो फायदे जरुर होंगे
एक तो लंबी जिंदगी की चाहत खत्म हो जाएगी और 
दूसरा जो बची खुची जिंदगी होगी, वो लंबी लगने लगेगी.....
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
रोहन (सुरेश से)- मेरा बॉस सबको परेशान करता था
तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में
चुपके से एक चॉकलेट और एक पर्ची डाल दी
पर्ची में लिखा था- जानू तुम ही खाना
उस पागल औरत को मत देना....


Funny Jokes: अब तुम्हारी शादी कर देते हैं, बेटी का जवाब सुनकर पिता के उड़े होश


आज के मजेदार जोक्स: एक अमेरिकन डॉक्टर को भारत आकर पड़ा दिल का दौरा, वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
शराब पी कर एक आदमी देर रात अपने
घर का दरवाजा खटखटाता है
उसकी पत्नी दरवाजा खोलती है
पति -कौन हैं आप? 
पत्नी- मुझे भूल गए
पति- नशा हर गम को भुला देता है, बहन......


पत्नी- मैं आपसे बात नहीं करुंगी
पति- ठीक है
पत्नी- क्या तुम कारण नहीं जानना चाहते?
पति- नहीं मैं तुम्हारे फैसले की इज्जत करता हूं.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर (रोहन से)- अगर तुम्हारे पास पंद्रह सेब हो, 
जिनमें से 6 तुम सविता को, 4 रीता को और 5 डौली को
दे दो तो तुम्हें क्या मिलेगा?
रोहन- सर, मुझे तीन नई गर्लफ्रेंड मिलेंगी.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें