फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: टिल्लू के सिर पर चिड़िया बीट करके उड़ गई, फिर जो हुआ जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 16 Oct 2023 11:30 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Hindi Chutkule: अगर आप हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानी को भी आसानी से हल कर सकते हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव और इससे जुड़ी परेशानियों से भी बच सकते हैं। साथ ही आपके आस-पास बीमारियां भी नहीं आती हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुले आपकी मदद कर सकते हैं। यही वजह है कि हम आपको हंसाने के लिए रोजाना मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी हम कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला...

ग्राहक- वैसे आपके होटल में सफाई बहुत ध्यान पूर्वक कि जाती हैं |
मैनेजर (खुश होकर)- धन्यवाद ! आपको किस बात से ऐसा आभास हुआ |
ग्राहक- ऐसा आभास जब हुआ ! किसी ने होटल में घुसते ही मेरी जेब की सफाई कर दी |
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बाप बेटे ने मिलकर वड़ी मुश्किल से 
सास बहु का झगड़ा शांत करवाया
तभी बच्चे ने नानी को आते देखा और चिलाया
तीसरी लहर आ गई
तीसरी लहर आ गई
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टिल्लू सड़क पर जा रहा था,
तभी एक चिडि़या उसके सिर पर बीट करके उड़ गई।
रुमाल से सिर साफ करते हुए टिल्लू बोला- भगवान का लाख लाख शुक्र है,
कि उसने गाय-भैंसों को उड़ने के लायक नहीं बनाया।

4 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
डिंपी-पहले मेरे पति भाग-भाग कर मेरी फरमाइशें पूरी करते थे
सिंपी-और अब??
डिंपी-अब मेरी फरमाइश सुनते ही भाग जाते हैं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सास- कितनी बार कहा है,
बाहर जाओ तो बिंदी लगाकर जाया करो।
आधुनिक बहु- पर जीन्स पर बिन्दी कौन लगाता है…?
सास- तो मैंने कब कहा जीन्स पर लगानी है,
माथे पर लगा चुड़ैल माथे पर..
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें