Funny Jokes In Hindi: हंसी-मजाक करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंताओं से दूर रहना मुश्किल है। ऐसे में हंसी एक ऐसी दवा है, जो मन को हल्का करती है और सेहत को भी बेहतर बनाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित रूप से हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। इसलिए हम आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए लेकर आए हैं कुछ धमाकेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
सास- तुम्हारी मां ने तुम्हें कुछ नहीं सिखाया?
बहू- नहीं मांजी ऐसा नहीं है
उन्होंने मुझे आपको और आपके बेटे को
कैसे संभालना है, यह सिखाया है?
बहू- आदमी-औरत में इतना भेदभाव क्यों करते हैं?
सास- वो कैसे?
बहू- औरत सीधी हो तो उसे गाय और आदमी सीधा
हो तो उसे गधा क्यों कहते हैं?