फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: तेरे घर में सब तेरी शादी को कैसे मान गए? पिंकी का जवाब सुनकर रिंकी हो गई बेहोश

Thu, 20 Aug 2026 08:36 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

New Jokes: हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। 

विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
Jokes In HIndi: रोजमर्रा की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में जब मन थक जाता है, तब एक छोटा सा मजेदार चुटकुला भी चेहरे पर मुस्कान ला देता है। यही वजह है कि चुटकुले हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं। चुटकुले सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि यह रिश्तों को मजबूत बनाने का भी एक तरीका हैं। दोस्तों के बीच बैठकर हंसी-मजाक करना या परिवार के साथ हल्के-फुल्के जोक्स शेयर करना माहौल को खुशनुमा बना देता है। कई बार तो एक अच्छा चुटकुला पूरे दिन का मूड बदल देता है। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....


रिंकी- तेरे घर में सब तेरी शादी को कैसे मान गए?
पिंकी- कुछ नहीं बस उनके एक सवाल का जवाब दिया
और वो मान गए
रिंकी- क्या पूछा था उन्होंने?
पिंकी- लड़का क्या कर रहा है
रिंकी- फिर
पिंकी- मैंने कहा, पेट के अंदर लात मार रहा है.....
विज्ञापन

2 of 5
फनी वायरल जोक्स - फोटो : Freepik
बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और
भाग रही हूं उसके साथ
बाप- थैंक गॉड,  मेरे पैसे और समय दोनों बच गए
बेटी- पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं,
जो मम्मी रखकर गई है
बाप बेहोश...


एक लड़की घर से भाग कर गई और 2 
दिन बाद लौट आई
पिता- अब क्या लेने आई है?
लड़की- पतली पिन का चार्जर
पिता बेहोश..... 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
खाने में बैंगन की सब्जी देखकर पति बोला-
फिर बैंगन बना दिया, तुम्हें मालूम नहीं ज्यादा 
बैंगन खाने से आदमी अगले जन्म में गधा बनता है
पत्नी- ये बात तो तुमको पिछले जन्म में सोचनी चाहिए थी
पत्नी की बात सुनकर पति के होश उड़ गए.....

Hindi Jokes: जेल में पति से मिलने गई पत्नी ने जेलर से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Chutkule In Hindi: बेटे को उदास देख पिता ने कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी 

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू ऑपरेशन के लिए एक डॉक्टर के पास गया और
वहां रखी फूलों की माला को देखकर बोला-
ये फूलों की खुशबूदार माला किस के लिए है?
डॉक्टर- ये मेरे जीवन का पहला ऑपरेशन है,
सफल हुआ तो मेरे लिए नहीं तो तुम्हारे लिए.....


डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी
पप्पू- क्या हुआ डॉक्टर साहब,
कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो,
6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो...... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद सोनम अपनी सहेली प्रिया से मिली
प्रिया- क्या बात है, शादी के बाद परेशान सी रहने लगी हो?
सोनम- क्या बताऊं यार?
काम करूं तो मेरी सांस फूल जाती है और न करूं तो
सास फूल जाती है......


डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें