फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: तू समोसे को खोलकर बस अंदर का मसाला ही क्यों खा रही है, पिंकी का जवाब सुनकर रिंकी की बोलती हो गई बंद

Thu, 15 Jan 2026 11:09 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। सेहतमंद रहने के लिए बड़े-बड़े हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी हंसने-हंसाने और खुश रहने की सलाह देते हैं। अगर हम खुश रहते हैं और तनाव फ्री रहते हैं, तो हमारा चेहरा चमकता रहता है। चेहरे की हल्की सी हंसी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes, Chutkule: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए, जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 

रिंकी (पिंकी से)- तू समोसे को खोलकर बस
अंदर का मसाला ही क्यों खा रही है 
पिंकी- अरे, मैं बीमार हूं न इसलिए डॉक्टर ने
बाहर की चीज खाने से मना किया है.....


पिंकी- तूने उस लड़के से शादी क्यों तोड़ दी?
रिंकी- उसकी कोई गर्लफ्रेंड ही नहीं थी
पिंकी- तो, ये तो अच्छी बात है?
रिंकी- जो आज तक किसी की ना हुआ, वो मेरी क्या होगा....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़के ने एक खूबसूरत लड़की से पुछा,
आप कहां रहती हो?
लड़की ने जवाब दिया- एम जी रोड 
लड़का- इतनी खूबसूरत होकर भी रोड पर रहती हो,
चलो मेरे घर चलो.......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी नई साड़ी लेके आयी और पति से बोली-
जानू कहीं मत जाना, मैं अभी नई साड़ी पहन कर आती हूं
पति- ठीक है जल्दी आना
पत्नी- देखो मैं कैसी लग रही हूं?
पति- बहुत सुंदर, जी कर रहा है तुम्हे गले से लगा लूं
पत्नी- हां वो दुकानदार भी यही बोल रहा था.....


Desi Chutkule: महिला ने साधु बाबा से पूछा मौनव्रत का मतलब, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी


Comedy Jokes: मतलबी जमाने को लेकर देवर ने भाभी से कही ऐसी बात, वजह पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- सूर्यास्त के बाद अपनी पत्नी से नहीं लड़ना चाहिए
गप्पू- क्यों?
पप्पू- क्योंकि वेदों के अनुसार सूर्यास्त के बाद असुरी ताकत 
दुगनी हो जाती है......


गप्पू- यार मैने सुना है, शहर मे गर्लफ्रेंड को Gf कहते हैं
पप्पू- हां
गप्पू- लेकिन हमारे गांव में Gf का मतलब होता है, 
गोबर फेंकने वाली.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
गर्लफ्रेंड- मैं तुम्हारे प्यार में लुट गई,
बदनाम हो गई, बर्बाद हो गई, कहीं की न बची 
बॉयफ्रेंड- तो पगली मैं कौन सा तेरे प्यार में
कलेक्टर बन गया हूं
मैं भी तो पकौड़ी बेच रहा हूं.....

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें