फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पति- प्रिये मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, पत्नी ने फिर दिया ऐसा मजेदार जवाब कि हंस पड़ेंगे आप

Thu, 18 Dec 2025 02:39 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: इसलिए अगर आपका दिन भारी जा रहा है, मूड ऑफ है या बस यूं ही मुस्कुराने का मन है, तो जोक्स और चुटकुले सबसे बढ़िया साथी हैं। इन्हें पढ़ते ही चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है और दिल कह उठता है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
भागदौड़ भरी जिंदगी, काम का प्रेशर, मोबाइल की नोटिफिकेशन और रोजमर्रा की टेंशन के बीच अगर कोई चीज सबसे जल्दी राहत देती है, तो वो है खुलकर हंसना। हंसी वो जादू है जो बिना दवा के भी दिमाग को हल्का कर देती है और दिल को सुकून पहुंचाती है। कहते हैं, एक अच्छी हंसी पूरे दिन का मूड सेट कर देती है। और अगर हंसी जोक्स और चुटकुलों की वजह से आए, तो बात ही क्या।

जोक्स सिर्फ टाइमपास नहीं होते, बल्कि ये हमारी थकान, झुंझलाहट और स्ट्रेस को चुपचाप बाहर निकाल देते हैं। ऑफिस की टेंशन हो, घर की नोकझोंक हो या फिर पढ़ाई का बोझ एक मजेदार चुटकुला सब कुछ थोड़ी देर के लिए भुला देता है। यही वजह है कि दोस्ती हो या रिश्तेदारी, हंसने-हंसाने वाले लोग सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

इसलिए अगर आपका दिन भारी जा रहा है, मूड ऑफ है या बस यूं ही मुस्कुराने का मन है, तो जोक्स और चुटकुले सबसे बढ़िया साथी हैं। इन्हें पढ़ते ही चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है और दिल कह उठता है। थोड़ा और पढ़ लेते हैं। तो चलिए, हंसी का डोज लेने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि आगे जो आने वाला है, वो आपकी हंसी रोकने वाला नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
साहिब मेरी बीवी गुम हो गयी है मैं क्या करूं?

पोस्ट मास्टर: अंधे यह पोस्ट ऑफिस है, पुलिस स्टेशन जा इधर क्यों आया है?

पति: माफ कीजियेगा साहिब, खुशी के मारे समझ नहीं आ रहा किधर जाऊं….!!
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
हसबैंड: अरे सुनो, मुन्ना रो रहा है, चुप कराओ इसे

वाइफ:  गुस्से में मैं काम करूं या बच्चे संभालू , मैं इसे दहेज में नहीं लायी थी, खुद ही चुप करा लो।

हसबैंड: फिर रोने दे, मैं कौन सा इसे बारात में लेकर गया था।

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी कुछ भी कहें तो गर्दन को दो बार

ऊपर से नीचे करें….

यह सर्वश्रेष्ठ योग है…

यह योग आपके खुशहाल जीवन की कुंजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति पत्नी से: प्रिये, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।

पत्नी – तो क्या मैं आपको नहीं करती? मैं तो आपके लिए सारी दुनिया से लड़ सकती हूं।

पति- लेकिन तुम तो दिन-रात मुझसे ही लड़ती रहती हो।

मायके से पत्नी का फोन आया

पत्नी: आपके बिना जी नहीं लगता है

पति: अरे पगली जी नहीं लगता तो दूसरा चैनल लगा कर देख लिया कर वो भी अच्छे चैनल है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें