फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी से पति- चलो एक गेम खेलते हैं, फिर जो हुआ पढ़कर पेट पकड़कर हंसेंगे आप

Thu, 20 Nov 2025 11:10 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसान बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Hindi Chutkule: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।

पति (पत्नी से)- चलो एक गेम खेलते हैं
पत्नी- क्या?
पति- तुम 4 आदमियों का नाम लिखो, 
जिन्हें तुम पसंद करती हो और मैं 
5 औरतों का लिखता हूं, जिन्हें मैं पसंद करती हूं
पत्नी- ठीक है
पत्नी के लिखे नाम- सचिन तेंदुलकर, रणवीर सिंह, 
वरुण धवन, सलमान खान
पति के लिखे नाम- तुम्हारी बहन सीता, तुम्हारी मौसी की बेटी टीना,
तुम्हारी चाची की बेटी मिंकी, तुम्हारे मामा की बेटी राधा
फिर पति की हुई जमकर कुटाई....

विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- बीरबल कौन था?
चिंटू- पता नहीं सर
टीचर- पढ़ाई पर ध्यान दो तो पता चले
चिंटू- सर प्रमोद, विक्की, गौरव कौन हैं?
टीचर- मुझे क्या पता?
चिंटू- बेटी पर ध्यान दो तो पता चले.....


टीचर- आज मैं तुमको Noun पढ़ाऊंगी
पप्पू- जी मैम
टीचर- खड़े हो और बताओ, लड़की सबसे हंस के बात करती है
इसमें लड़की क्या है?
पप्पू- जी लड़की बिगड़ी हुई है, सभी से सेंटिग करना चाहती है.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक शायर डॉक्टर बन गया
पप्पू- डॉक्टर साहब ये दवाईयां कैसे लेनी हैं?
डॉक्टर- दिल लगा कर मोहब्बत में धमाल करें,
सिरप को अच्छी तरह हिला कर के इस्तेमाल करें
दिल मेरा टूट गया, उठी जब उसकी डोली,
सुबह, दोपहर, शाम बस एक-एक गोली
पप्पू बेहोश......


Viral Jokes: टीचर: एक दिन ऐसा आएगा जब पृथ्वी पर पानी नहीं रहेगा, सोनू का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड- कहां हो बेबी?
गर्लफ्रेंड- मॉम-डैड के साथ फाइव स्टार में डिनर कर रही हूं,
घर पहुंच कर बात करती हूं, वैसे तुम कहां हो?
बॉयफ्रेंड- जिस भंडारे में तुम खा रही हो,
मैं वहीं तुम्हारे पीछे वाली लाइन में 
पूड़ी परोस रहा हूं, चाहिए हो तो बता देना.....


गर्लफ्रेंड- बेबी तुम्हारी बहुत याद आ रही है
बॉयफ्रेंड- अभी मेरी सैलरी नहीं आई है
गर्लफ्रेंड- अच्छा, चलो पापा आ गए 
बाद में बात करती हूं.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
मालकिन- आज तुमने रोटी में ज्यादा घी लगा दिया 
नौकरानी- गलती हो गई मालकिन, 
लगता है, गलती से मैंने आपको अपनी रोटी दे दी है
नौकरानी का जवाब सुनकर मालकिन की बोलती बंद हो गई......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें