फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: टीचर: एक दिन ऐसा आएगा जब पृथ्वी पर पानी नहीं रहेगा, सोनू का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Thu, 20 Nov 2025 10:17 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: हंसी किसी दवा से कम नहीं है और यह कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। अगर आपको भागमभाग जिंदगी और बढ़ते काम के दबाव के बीच भी खुश रहना है, तो नियमित रूप से हंसना चाहिए। 

विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Hindi Jokes, Chutkule: सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Viral Jokes) लेकर आए हैं, जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे....

टीचर- एक दिन ऐसा आएगा,जब पृथ्वी पर पानी नहीं रहेगा
सब जीव नष्ट हो जायेंगे, पृथ्वी तबाह हो जाएगी 
सोनू- मैडम जी, उस दिन भी स्कूल आना है क्या?


टीचर (चिंटू से)- अगर तुम्हारा बेस्ट फ्रेंड और
तुम्हारी गर्लफ्रेंड दोनों डूब रहे हो,
तो तुम किसको बचाओगे?
चिंटू- डूब जाने दो दोनों को
आखिर दोनों एक साथ कर क्या रहे थे.....

विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना
संजू गुस्से में- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए
मैनेजर- देखिये आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए
संजू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज उसी से बात करूंगा......
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पिता- तुम मुझे अपना पिता नहीं बल्कि दोस्त समझो,
तुम मुझसे कुछ भी खुलकर कह सकते हो
बेटा- अरे पापा, ऐसी कोई बात नहीं है
पिता- बिना किसी संकोच या झिझक के बोलो 
बेटा- सुन भाई वो पड़ोस वाले शर्मा की जो बेटी है न
उसका नंबर दिलवा दे
फिर क्या चप्पल टूटने तक बेटे की जमकर कुटाई हुई....
 

Funny Jokes: लड़के ने साधु को बताया मौनव्रत का मतलब, वजह पढ़कर आप भी हंस-हंसकर हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक ढोल वाला शादी में खूब ढोल बजा रहा था
उसके ढोल के दोनों तरफ दो महिलाओं की फोटो लगे हुए थे
एक व्यक्ति ने पूछा- तुम सुंदरता के पुजारी लगते हो
ढोल वाला- पुजारी जैसी कोई बात नहीं है
एक तरफ मेरी सास की फोटो है और दूसरी तरफ मेरी पत्नी की
घर पर तो मौका मिलता नहीं, इसलिए यहीं दे दना दन.......


वकील ने कटघरे में खड़ी खूबसूरत महिला से पूछा-
परसों रात तुम कहां थीं?
महिला- अपने पड़ोसी के साथ रेस्तरां गई थी
वकील ने दूसरा सवाल पूछा- और कल रात?
महिला- दूसरे पड़ोसी के साथ
वकील- तो फिर आज का क्या प्रोग्राम है?
इतने में दूसरा वकील चिल्लाया- Objection my lord
यह सवाल मैंने पहले ही कर लिया है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की- क्या तुम प्यार में ताजमहल बनवा सकते हो? 
पप्पू- प्यार में ताजमहल बनवाना जरुरी नहीं है, 
आप शॉपिंग करवा कर भी अपनी मुमताज को खुश रख सकते हैं
पप्पू की बात सुनकर लड़की की बोलती हो गई बंद.....



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें