फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: पति- शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना, पत्नी का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Sat, 27 Dec 2025 09:01 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

पति (पत्नी से)- मेरी शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना
पत्नी- ठीक है
कुछ देर बाद
पति- मेरी शर्ट को प्रेस कर दिया क्या?
पत्नी- नहीं अभी नहीं
पति- क्यों? 
पत्नी- अभी मुझे उल्टी ही नहीं आ रही
तो उल्टी करके कैसे प्रेस करूं?
पति बेहोश....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
ऑपरेशन के बाद पप्पू ने पूछा डॉक्टर से सवाल-
डॉक्टर साहब, क्या अब मैं रोगमुक्त हूं? 
डॉक्टर - बेटा डॉक्टर साहब तो धरती पर ही रह गए,
मैं तो चित्रगुप्त हूं.....


डॉक्टर (मरीज से)- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए
तो मुझे क्या इनाम दोगे?
मरीज- साहब मैं तो बहुत गरीब आदमी हूं
कब्र खोदता हूं, आपकी फ्री में खोद दूंगा.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
सास- मुझे देख कर तुम्हें क्या याद आता है?
दामाद- अब क्या बोलूं?
सास- जो भी मु़झे देखकर तुम्हें याद आए
दामाद- भूत-पिशाच निकट नहीं आवे, 
महावीर जब नाम सुनावे.....
 

Jokes: तुमको रोड से दूर चलना चाहिए था, मरीज का जवाब सुनकर डॉक्टर की बोलती हो गई बंद


Jokes: टीचर- तुम एक ही क्लास में तीन बार कैसे फेल हो गए? पप्पू ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
पिंकी- तूने उस लड़के से शादी क्यों तोड़ दी?
रिंकी- उसकी कोई गर्लफ्रेंड ही नहीं थी
पिंकी- तो, ये तो अच्छी बात है?
रिंकी- जो आज तक किसी की ना हुआ,
वो मेरी क्या होगा....


रिंकी शादी के कुछ महीनों बाद अपनी सहेली से मिलने आई 
बातों के दौरान रिंकी ने रोते हुए पिंकी को बताया-
मेरे तो भाग्य ही फूट गए,
इनका किसी दूसरी औरत के साथ अफेयर चल रहा है
पिंकी- हाय राम, ये तू क्या कह रही है
पर तुझे पता कैसे चला?
रिंकी- मेरे बॉयफ्रेंड ने बताया,
वो भी इन्ही की कम्पनी में काम करता है....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- सूर्यास्त के बाद अपनी पत्नी से नहीं लड़ना चाहिए
गप्पू- क्यों?
पप्पू- क्योंकि वेदों के अनुसार सूर्यास्त के बाद असुरी ताकत 
दुगनी हो जाती है......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें