फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: तुमको रोड से दूर चलना चाहिए था, मरीज का जवाब सुनकर डॉक्टर की बोलती हो गई बंद

Sat, 27 Dec 2025 08:42 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
Viral Jokes in Hindi: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि लोगों को हंसने का समय भी नहीं मिलता है। लेकिन, स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला... 


डॉक्टर (एक घायल मरीज से)- जब तुमको पता था कि लड़की
कार चला रही है तो तुमको रोड से दूर चलना चाहिए था
मरीज- डॉक्टर साब, कौन सा रोड?
मैं तो खेत मे बैठकर चिलम पी रहा था......


चिंटू- प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्च आएगा?
डॉक्टर- 50 हजार
चिंटू- अगर प्लास्टिक हम दे दें तो?
डॉक्टर (गुस्से से)- खुद ही पिघला के चिपका भी लेना फिर.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पत्नी (पति से)- अजी सुनते हो, हमारी शादी करवाने वाले 
पंडित जी का देहांत हो गया
पति- ये तो होना ही था, एक न एक दिन तो उसे उसके 
कर्मों का फल मिलना ही था..... 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
लड़की- प्यार में पैसों की अहमियत नहीं होती
लड़का- फिर हर कहानी में लड़की के ख्वाबों में कोई
राजकुमार ही क्यों होता है?
कभी सुना है कि 'मेरे सपनों का मजदूर बरात लेकर आएगा'....


Chutkule In Hindi: साली से जीजा- बताओ कौन सा फोन चाहिए तुम्हें? वजह पढ़कर खूब हंसेंगे आप


Viral Jokes: उदास शायरी को लेकर मोहन ने सोहन से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- बताओ दुर्भाग्य और दुर्दशा में क्या फर्क है?
बच्चा- सर अगर इस स्कूल में आग लग जाये तो
स्कूल की हालत खराब हो जाएगी, इसे कहते हैं दुर्दशा और
इतनी आग लगने पर भी आप जिंदा बच गए तो, ये होगा हमारा दुर्भाग्य
टीचर बेहोश.....


टीचर- कल से पेपर शुरू हो रहा है, कुछ पूछना है तो पूछ लो
पप्पू- सर आप क्या पढ़ाते हो?
फिर हुई पप्पू की जमकर धुनाई.... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
बहू (अपनी सहेली से)- तुझे पता है,
सास और नन्द में क्या फर्क होता है?
सहेली- क्या?
बहू- जो सांस न लेने दे, उसे सास कहते हैं
और जो जीवन में आनंद न लेने दे, उसे नन्द कहते हैं....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें