फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: जब पति ने अपनी पत्नी को बताई दिल की बात, पढ़िए वायरल चुटकुले

Tue, 24 Jan 2023 11:43 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Chutkule: आज कल जिंदगी की आपधारी में प्रतिस्पर्धा और अपनों से बढ़ती दूरियों ने जीवन को तनाव से भर दिया है। कोमल भावनाओं की टूटती कड़ियों के बीच खुश रहने केलिए जोक्स और चुटकुले सबसे अच्छा उपाय हैं। जोक्स और चुटकुले हमारी जिंदगी में गर्माहट खोलते हैं। जोक्स और चुटकुले हमारे आसपास के माहौल को खुशनुमा बनाते हैं और हमें खुश रहने में मदद करते हैं। जोक्स हमें मानसिक, शारीरिक और सामाजिक जीवन जीने में सक्षम बनाने काम करते हैं। आप नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुले पढ़कर खुश हो सकते हैं और तनाव को दूर कर सकते हैं। 

गर्लफ्रेंड ने एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल किया...
ऑपरेटर - आपको क्या समस्या है?
गर्लफ्रेंड - मेरे पैर की ऊंगली कॉफी टेबल से टकरा गई है
ऑपरेटर - और इसके लिए आप एंबुलेंस बुलाना चाहती हैं?
गर्लफ्रेंड - नहीं, एंबुलेंस तो मेरे बॉयफ्रेंड के लिए है, उन्हें हंसना नहीं चाहिए था।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक पति ने अपनी पत्नी को दिल की बात बताई... 
पति- तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है 
पत्नी- कौन सा फायदा? 
पति- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू को एक बार मुगलों के सैनिकों ने बेअदबी के जुर्म में पकड़ लिया और उसे अपने बादशाह के पास ले गए।
बादशाह - इसने अपराध किया है तो इसे बंदी बना दिया जाए।
चिंटू- नहीं, नहीं जहां पनाह.. रहम फरमाइए, मुझे बंदा ही रहने दिया जाए!
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- तुझे सबसे ज्यादा इज्जत कौन देता है?
बंता- अलमारी में रखे कपड़ देते हैं।
संता- वह कैसे?
बंता- जब भी खोलता हूं तो 2-3 कपड़े आकर कदमों में गिर जाते हैं!
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गांव की एक औरत ने तेजी से आ रही बस को रोककर बोली...
ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारा और पूछा - कहां जाना है?
औरत बोली - जाना कहीं नहीं है। बच्चा रो रहा है जरा पों पों बजा दो चुप हो जाएगा।

Jokes Hindi: जीजा साली के मजेदार चुटकुले पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी स्कूल में खाली कटोरे में रोटी डुबो-डुबो कर खा रहे थे।
स्टूडेंट ने पूछा - मास्टर जी खाली कटोरे में कैसे खा रहे हैं?
मास्टर जी - भैया हम गणित के अध्यापक हैं। दाल हमने मान ली है।

आज के मजेदार जोक्स: महिला- बाबा, कोई ऐसा व्रत बताइए, जिससे पति की उम्र लंबी हो? बाबा ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
'पुरुष हो या स्त्री, दुपहिया वाहन चालक को हेलमेट अनिवार्य लगाना होगा
यह फरमान सुनते ही एक महिला झट से अपने कमरे में गई।
अपनी अलमारी खोलकर बोली - हे भगवान, अब इतने सारे मैचिंग हेलमेट खरीदने पड़ेंगे।
फिर उसके पति ने अपनी टू व्हीलर ही बेच दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें